{"_id":"5adcde084f1c1b87098b5d9e","slug":"141524424200-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर बैठे दंपति पर पड़ोसियों ने किया हमला, बेटे व बेटी पर भी किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर बैठे दंपति पर पड़ोसियों ने किया हमला, बेटे व बेटी पर भी किए वार
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। विजय नगर में घर के बाहर बैठे एक दंपति पर पड़ोसियों ने लाठियों व डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए दंपति के बेटा व बेटी पर भी वार किए। इसमें चारों घायल हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांच लोगों को नामजद करते हुए चार-पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव कौथ कलां निवासी सुनील कुमारी हाल आबाद विजय नगर कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा वह व उसकी पति सुरेंद्र विजय नगर में अपने मकान के बाहर गली में कुर्सियों पर बैठे थे। उसी समय गली से दो युवक आए। इसके साथ-साथ उसके पड़ोसी संजीत, उसकी मां व संजीत की भाभी सुंदरी, पवन लोहान व उसकी पत्नी रीना आए और उन पर लाठी-डंडों पर हमला कर दिया। सुनील कुमारी ने कहा कि शोर सुनकर घर से उसका बेटा अंकुश व बेटी पूजा निकल आए। आरोपियों न इन दोनों पर भी हमला कर दिया। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से सुरेंद्र को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।