{"_id":"5a7decbb4f1c1b4d588b7bc5","slug":"141518202043-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन से पहले ही भाजपा के जिला कार्यालय की रजिस्टरी पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन से पहले ही भाजपा के जिला कार्यालय की रजिस्टरी पर विवाद
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
कैथल रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल को खरीद कर बनाए जा रहे भाजपा के जिला कार्यालय पर विवाद शुरू हो गया है। विवाद कार्यालय की रजिस्टरी को लेकर है। हालांकि शुरुआती दौर में ही तहसीलदार द्वारा इस पर ऑब्जेक्शन लगाया गया था, लेकिन बाद में एसडीएम ने आदेश देते हुए रजिस्टरी करा दी थी। अब चर्चा है कि यह रजिस्टरी राजनीतिक दबाव के चलते हुई। गौरतलब है कि 15 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जिला कार्यालय का उद्घाटन करने वाले हैं।
अब यह मामला भाजपा नेताओं और जिला प्रशासन की मिलीभगत का बन रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इसमें करीब साढ़े 10 लाख रुपये कर की चपत सरकार को लगी है। भाजपा कार्यालय की जमीन को नगर परिषद क्षेत्र से बाहर का और खाली प्लाट दिखाया गया है, जबकि जिस जमीन की रजिस्टरी की गई है, उस पर एक बड़े व शानदार हॉल का निर्माण हुआ है।
बॉक्स : पहले भी रहा है विवाद
जिस जगह फिलहाल भाजपा ने कमल भवन के नाम से कार्यालय बनाया है, इस जमीन पर पहले भी विवाद रहा है। दरअसल यह जमीन ट्रांसफर कर ली गई थी। इसके बाद इसकी रजिस्टरी को लेकर ऑब्जेक्शन लग गया था। यह मामला एजी कार्यालय तक पहुंच गया था। यहां कार्यालय बनाने से पहले भाजपा के कुछ लोग भी इसके हक में नहीं थे।
विज्ञापन
बॉक्स: संदेह के चलते भाजपा के कमल भवन के नाम होने वाली रजिस्टरी को ऑडिट के लिए इंपाउंड किया था। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) महाबीर प्रसाद की अदालत ने अपने फैसले में रजिस्ट्री करने के आदेश दिए और उन्ही आदेशों के चलते उन्होंने रजिस्टरी की है। फिलहाल यह रजिस्टरी ग्रामीण क्षेत्र के तहत ही की गई है।
बॉक्स:
यह फैसला अदालत के तहत किया गया है। इस पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती। जिसको आपत्ति है वह अपील कर सकता है।
- महावीर प्रसाद, उपमंडल अधिकारी (नागरिक)
बॉक्स
यह मामला मेरे संज्ञान में रजिस्टरी के लिए आया था, लेकिन फिलहाल इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है। जानकारी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
अमित खत्री, डीसी।
बॉक्स:
कार्यालय तमाम औपचारिकताएं पूरी कर लिया गया है। यहां दो हिस्से हैं, इसमें एक हिस्से की रजिस्टरी पार्टी कार्यालय के लिए हुई है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं की गई है।
- अमरपाल राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा।