{"_id":"5a4bcd564f1c1b0f788b6484","slug":"141514917206-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब रोडवेज के चालक ने प्राइवेट बस के चालक, परिचालक पर जान से मारने, बस रोकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब रोडवेज के चालक ने प्राइवेट बस के चालक, परिचालक पर जान से मारने, बस रोकने का आरोप
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। पंजाब रोडवेज के बस चालक ने पुलिस में शिकायत देते हुए प्राइवेट बस चालक, परिचालक द्वारा जान से मारने की धमकी देने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप की शिकायत दी।
लुधियाना डिपो की बस चालक सोहन ने बताया कि वह सोमवार शाम छह बजकर 25 मिनट पर नरवाना बस स्टैंड से अपने निर्धारित समय पर बस जींद नरवाना मार्ग पर दिल्ली जाने के लिए निकाला। दी परिवहन समिति लहंगा के चालक और परिचालक ने बस का पीछा कर खटकड़ गांव के बस स्टॉप पर पंजाब रोडवेज की बस के आगे प्राइवेट बस लगाकर बस को रुकवा दिया। यह दोनों बस के अंदर आकर उससे मारपीट करने लगे। इससे आंख, नाक पर चोट भी आई। परिचालक के सिर पर चोट आई। परिचालक के थैले से नकदी निकाल ली।
उन्होंने कहा कि इस घटना के चलते उनकी बस दिल्ली नहीं पहुंच सकी। प्राइवेट बस चालक, परिचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। कर्मचारी यूनियन महासंघ तहसील सचिव रामनिवास खरकभूरा ने कहा कि आए दिन परिवहन समितियों की दादागिरी बढ़ रही है। जिससे सरकारी कर्मचारियों को कार्य करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वो सख्य से सख्त कार्रवाई करें। थाना प्रभारी मंदीप कुमार ने बताया कि पंजाब रोडवेज बस के चालक सोहन ने प्राइवेट बस चालक, परिचालक के खिलाफ शिकायत दी है। इस पर पुलिस जांच कर रही है।