{"_id":"5a395dff4f1c1b96698ba079","slug":"141513709055-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधे लगाने के नाम पर हड़पे पैसे, चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधे लगाने के नाम पर हड़पे पैसे, चार के खिलाफ केस दर्ज
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
किसानों के खेतों में पौधे लगाने व खरीदने का एग्रीमेंट करके लाखों रुपये हड़पने पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। गांव छात्तर निवासी जगदीशचंद्र ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बैंगलोर की एक कंपनी ने पर्चे छपवाकर गांव में प्रचार किया कि कंपनी की तरफ से किसानों के खेतों में पौधे लगाए जाएंगे और उनको हर छह माह में प्रति एकड़ 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। पांच साल के बाद पेड़ बनने पर उनको कंपनी खुद खरीदेगी और उनको प्रति एकड़ 14 लाख रुपये दिया जाएगा। इस पर गांव छात्तर निवासी किसान जगदीश, सत्यवान, अनिल, विक्रम कौशिक, विनोद, सुरेश, बिजेंद्र, महाबीर, राजेश, नरेश, मियां सिंह उनके झांसे में आ गए और नरवाना में खोले गए तो वहां पर गुरमीत, गौतम, हरपाल मिले। जिन्होंने बताया कि कंपनी की तरफ से प्रति एकड़ में एक हजार पौधे लगाए जाएंगे और इसके लिए कंपनी प्रति पौधा 40 रुपये लेगी। कंपनी ने एग्रीमेंट करके किसानों को दे दिया और इसके साथ छह माह में मिलने वाली राशि का चैक भी दिया। जब किसानों ने खाते में चैक लगाए तो वह बाउंस हो गए और उनका नरवाना से कार्यालय भी गायब हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंपनी के अधिकारियों, गुरमीत, गौतम, हरपाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।