फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जमीनी विवाद के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला

जमीनी विवाद के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला

Fri, 08 Dec 2017 12:42 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला
अवैध कब्जे की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस महिलाओं ने फाड़ी वर्दी
विज्ञापन

थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी चोटिल
अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा
जमीनी विवाद में पुलिस कार्रवाई के तहत आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर रायचंदवाला गांव में लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें थाना प्रभारी सुखबीर यादव और एचसी सुरेंद्र सिंह घायल हो गए। हमलावरों पर एचसी सुरेंद्र सिंह की वर्दी भी फाड़ने का आरोप है। पुलिस ने अलेवा थाना प्रभारी सुखबीर यादव के बयान के आधार पर दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य मे बाध डालने और पुलिस पार्टी पर हमला करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में एक युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

अलेवा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में तीनों के खिलाफ अवैध रूप से खेत की जमीन पर नाजायज कब्जे करने का केस दर्ज किया था। वीरवार दोपहर को महिला एएसआई मोनिका, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र, एसपीओ राममेहर और एक अन्य महिला पुलिस कर्मी ने मामले के आरोपियों को पकड़ने के लिए रायचंदवाला में दबिश दी थी। आरोप है कि पुलिस टीम की दबिश देने की भनक लगते ही सुनीता, ओमपति और पवन ने पुलिस टीम पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और एचसी सुरेंद्र की भी वर्दी फाड़ दी। इस पर पुलिस ने आरोपी पवन और एक युवती को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed