{"_id":"59e0f5144f1c1b6a678b5ca3","slug":"141507915028-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉर्डन शहर : प्रेमलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉर्डन शहर : प्रेमलता
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना को बनाएंगे मॉर्डन शहर : प्रेमलता
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। शहर को मार्डन शहर बनाया जाएगा। यहां पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉर्डन ऑडिटोरियम का निर्माण भी करवाया जाएगा जिससे शहर मॉर्डन नजर आए। विकास को लेकर किसी भी तरह से रुपयों की कमी नहीं आने दी जाएगी। जितनी भी जरूरत शहर के विकास को लेकर पड़ेगी उतना राशि विकास कार्यों के लिए मिलेंगी। नपा बैठक में पास हुए एजेंडों के साथ इस पर काम जल्द से जल्द टेंडर अॅलाट करके शुरू करवाया जाए। विकास कार्य तेज गति से हो ताकि लोगों को लगे की शहर में रूके विकास कार्य की शुरूआत हुई है। शुक्रवार को यह बात नपा पार्षदों की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक प्रेमलता ने कही। पार्षदों की बैठक की अध्यक्षता नपा चेयरपर्सन राजेश कुमारी ने की। नगर पालिका सचिव आजाद सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में विधायक प्रेमलता ने हिस्सा लेते हुए शहर के विकास को लेकर अपनी रूचि दिखाई। अब तक हुई बैठकों में सांसद, विधायक को पत्र भेजे जाते थे, लेकिन सांसद, विधायक बैठक में नहीं आते थे। शहर के वार्डों की जो प्रमुख समस्याएं है उनको भी दूर करने का काम पार्षद करें। सबका साथ सबका विकास सरकार की सोच के अनुरूप पार्षद काम करें। जो भी शहर की प्रमुख समस्याएं है उनका समाधान सबसे पहले किया जाए ताकि लोगों को लगे कि उनके द्वारा चुने गए पार्षद उनकी समस्याओं को दूर करने में लगे हुए है। केंद्र, प्रदेश सरकार में हिस्सेदारी है तो विकास को लेकर कोई कोर कसर न छोड़े, जितना पैसा विकास को लेकर चाहिए नपा को मिलेगा। चेयरपर्सन राजेश कुमारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, विधायक प्रेमलता की विकास रूप सोच के अनुरूप का शहर में किए जाएंगे। शहर को मॉर्डन शहर बनाया जाएगा। शहर में विकास को लेकर कोइ कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए।
सफाई को लेकर शहर में होंगे दो जोन
कई महीनों से पार्षदों की बैठक नहीं होने से शहर का विकास रूका हुआ था। पार्षदों की बैठक में 20 विभिन्न कामों को लेकर एजेंडे पारित किए गये। इसमें उचाना की सीमा को बढ़ाने, बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने के लिए बंदरों को पकड़वाने, वार्डों में गलियों का निर्माण करवाने, जर्जर हो चुकी पुलियों का निर्माण, सफाई व्यवस्था को लेकर शहर को दो जोनों में बांटने, नगर पालिका के नए भवन का निर्माण, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण, नेशनल हाइवे पर नगर पालिका के स्वागत द्वार लगाने, पार्षदों के वार्डों में पार्षदों के नाम अंकित बोर्ड लगाने, उचाना नगर पालिका की सीमा को बढ़ाने, शहर में लगी हाई मॉस्क लाइटों में से खराब लाइटों की रिपेयर करवाकर शुरू करने, शहर में मॉर्डन ऑडिटोरियम का निर्माण, विभिन्न वार्डों में गलियों का निर्माण करने सहित विभिन्न एजेंडे बैठक में रखे गए जिनको सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस मौके पर वाइस चेयरमैन रणधीर पांचाल, विद्या सागर, कमलेश श्योकंद, विकास श्योकंद, वीना देवी, रेखा, नीलम, गुरमीत, मुकेश, भारत भूषण, वीना मौजूद रही।