फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित लीड

माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित लीड

Fri, 01 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित लीड
जींद। एक सप्ताह पहले नगर परिषद की चेयरमैन के पति और भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी द्वारा कथित तौर पर एक ठेकेदार से कमीशन मांगने की वायरल ऑडियो के बाद अब शहर के विकास को भी झटका लगने लगा है। नगर परिषद द्वारा लगाए गए 49 कामों के लिए किसी भी सोसायटी ने टेंडर नहीं दिया है। ऐसे में अब नगर परिषद 14 सितंबर तक सोसायटी के साथ-साथ ठेकेदारों के व्यक्ति टेंडर का इंतजार करेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद ने 374.78 लाख रुपये में होने वाले कुल 49 कामों के लिए सोसायटीज से टेंडर मांगे थे। इसके लिए 29 अगस्त तक की समय सीमा निर्धारित की गई थी। इसी बीच चेयरमैन के पति की ऑडियो वायरल हुई और नगर परिषद के ठेकेदारों में इससे सनसनी फैल गई। नगर परिषद के शीर्ष सूत्रों की मानें तो इसी ऑडियो के चलते काम के लिए सोसायटीज रुचि नहीं दिखा रही हैं। सोसायटीज को निर्धारित कीमत पर ही काम करना होता है। ऐसे में यदि वे ऑडियो के अनुसार मोटा कमीशन नगर परिषद में देंगी तो काम करने में दिक्कत आएगी। बताया जा रहा है कि यही कारण है, जिसके चलते एक भी टेंडर नहीं मिला है।
विज्ञापन


यहां होने हैं विकास कार्य
वार्ड नंबर एक के जोगेंद्र नगर में 4.79 लाख से गली का निर्माण, लोको कॉलोनी में गली व पानी की निकासी के लिए 6.83 लाख से नाली का निर्माण, नेता जी कॉलोनी में 9.85 लाख रुपये से गली और नाली का निर्माण, जोगेंद्र नगर में 8.24 लाख रुपये से गली और नाली का निर्माण, वार्ड नंबर दो के ईश्वर नगर और पटेल नगर में 9.96 लाख रुपये से गली का निर्माण, पटेल नगर में 4.2 लाख रुपये से गली और नाली का निर्माण, पटेल नगर में ही टाइप-दो प्रकार का गली निर्माण दस लाख रुपये, चंद्रलोक कॉलोनी में 13.53 लाख रुपये से गली और नाली का निर्माण, शिव पुरी कॉलोनी में 19.96 लाख रुपये से गली और नालियों का निर्माण, लक्ष्मी नगर में 9.93 लाख रुपये से गली और नालियों का निर्माण, शीतलपुरी कॉलोनी में 9.93 लाख रुपये से गली और नाली का निर्माण, राज नगर में 2.5 लाख रुपये से गली और नाली का निर्माण, राज नगर में ही 9.06 लाख रुपये से गली और नाली का निर्माण, इसी कॉलोनी में 4.92 लाख रुपये से विकास कार्य, वार्ड नंबर सात के राज नगर में 5.76 लाख रुपये से गली का निर्माण, इसी कॉलोनी में 9.14 लाख रुपये से गली और नाली का निर्माण, इसी कॉलोनी में 9.88 लाख रुपये से गली और नाली का निर्माण, वार्ड सात में ही 4.63 लाख रुपये से गली का निर्माण, वार्ड आठ के संत नगर में 9.02 लाख रुपये से गली और पानी निकासी का काम, श्याम नगर में 5.29 लाख रुपये से गली और नालियों का काम, श्याम नगर में ही 7.94 लाख रुपये गली और नाली का निर्माण, श्याम नगर में ही 8.93 लाख रुपये से गली और नाली का काम, श्याम नगर की गली नंबर चार में 6.11 रुपये से गली और नाली बनाना, श्याम नगर में ही नाली और गली के लिए 8.16 लाख रुपये का काम, विश्वकर्मा कॉलोनी में 5.5 लाख से गली और नाली बनाना, जैन नगर में 8.87 लाख रुपये गली और नाली, जैन नगर में ही नाली और गली के लिए 4.8 लाख रुपये का काम, विश्वकर्मा कॉलोनी में 9.99 लाख रुपये गली और नाली, वाल्मीकि मोहल्ला में 9.95 लाख से गली और नालियों का काम, वाल्मीकि मोहल्ला में ही 7.7 लाख रुपये से विकास कार्य, बख्सी मोहल्ला में 10 लाख रुपये से गली और नाली बनाना, किला रामलीला ग्राउंड क्षेत्र में 3.39 लाख रुपये से गली और नाली। सोमनाथ मंदिर के पास सैनी पुरा में 8.94 लाख रुपये गली निर्माण, रूपनगर में 4.17 लाख से गली निर्माण, सब्जी मंडी गेट के पास ओमनगर में 9.98 लाख रुपये से गली और नाली बनाना, सफीदों रोड पर कृष्णा कॉलोनी में 7.95 लाख रुपये से गली निर्माण, कृष्णा कॉलोनी में ही नाली ीऔर गली के लिए 9.97 लाख रुपये से काम, मार्केट कमेटी के पास हैप्पी स्कूूल वाली गली दस लाख रुपये, शर्मा नगर में 9.39 लाख रुपये से गली और नाली, वार्ड नंबर एक से 16 तक गली व नालियों की मरम्मत के लिए दस लाख रुपये का काम, रेलवे रोड पर नाली और गली निर्माण पांच लाख रुपये, रामबीर कॉलोनी में दस लाख रुपये से गली और नाली बनाना, जनता बाजार से काठ मंडी गेट तक नाला बनाने के लिए चार लाख रुपये का काम, रेन बसेरा के पास पार्किंग निर्माण के लिए छह लाख रुपये का काम, वार्ड नंबर सात के राज नगर में गली और नाली के लिए 17.6 लाख रुपये का काम, वार्ड नंबर 16 में नाली और गली के लिए 3.02 लाख रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसायटी के काम में होती है बचत
सरकार के आदेशानुसार 50 लाख रुपये तक के कामों में सहकारी समितियों को प्राथमिकता दी जानी होती है। सहकारी समितियों को यह काम एस्टीमेट कॉस्ट या इससे नीचे की बोली लगाकर करना होता है, लेकिन व्यक्तिगत फर्म एस्टीमेट कॉस्ट से ऊपर ही बोली लगाते हैं।


यह सामान्य प्रक्रिया
यह सामान्य प्रक्रिया होती है। पहले यह काम सोसायटीज के लिए होता है, लेकिन सोसायटीज द्वारा टेंडर नहीं देने पर इसमें ठेकेदार व्यक्तिगत बोली भी दे सकते हैं। अब 14 सितंबर तक का समय है। इस दौरान काम के लिए बोलियां आएंगी।
बलराज सिंगला, एमई, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed