{"_id":"59a1ca284f1c1bed1d8b4a18","slug":"141503775272-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्च अभियान चलाया, लाठी व डंडे किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्च अभियान चलाया, लाठी व डंडे किए बरामद
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
जींद। डेरा प्रमुख राम रहीम को अदालत द्वारा दोषी करार देने के बाद शनिवार सुबह प्रशासन ने जिले में मौजूद छह सत्संग भवनों के अंदर डेरा जमा लिया। सिरसा व पंचकूला जैसी कोई हिंसक वारदात न हो इसके लिए पुलिस ने सत्संग भवनों में सर्च अभियान चलाया। जहां पर पुलिस ने लाठी, डंडे, सरिये बरामद किए। पुलिस ने बरामद सामान को अपने कब्जे में ले लिया। सत्संग भवनों की देखरेख के लिए छोड़े गए दो-तीन समर्थकों को ही अंदर रहने दिया। पुलिस ने इस दौरान सत्संग भवनों में बाहर से आने वाले लोगों को अर्ध सैनिक बल के जवानों ने अंदर नहीं आने दिया। जींद के सेक्टर आठ स्थित नामचर्चा घर के बाहर सुबह ही अर्ध सैनिक बल के जवानों को हथियारों से लैस करके खड़ा कर दिया। जहां अर्ध सैनिक बल के जवानों ने सत्संग भवनों की बाहर की सुरक्षा को संभाला, वहीं सत्संग भवनों के अंदर हरियाणा पुलिस की महिला व पुरुष कर्मचारी तैनात रहे। प्रशासन ने जींद, गतौली, नगूरा, ढ़ाढरथ, उचाना मंडी, दात्ता सिंघवाला, नरवाना के सत्संग भवनों में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। जींद सत्संग भवन की तलाशी के दौरान पुलिस ने 103 डंडे मिले हैं। इसके अलावा कृषि कार्यों में प्रयोग होने वाला अन्य सामान मिला है। पुलिस के अनुसार यहां कोई भी खतरनाक हथियार नहीं मिला है। वहीं मौके पर मौजूद डेरा के कर्मचारियों ने कहा कि लाठियां भी अमरूद के बाग में पौधों को स्पॉट देने के लिए रखे गए हैं। नरवाना के सत्संग भवन में करीब 45 लाठियां मिली हैं। उचाना में पुलिस तलाशी में 30 छोटे डंडे, 30 बड़े डंडे, एक कंप्यूटर, दो जेली और एक पक्षियों को भगाने वाला पिस्तौल मिला है। जबकि जुलाना में तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध हथियार नहीं मिला।
हाथों में डंडे लेकर दिया ठीकरी पहरा
सीबीआई कोर्ट द्वारा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख को दोषी करार देने के बाद उचाना क्षेत्र के लोग भी अलर्ट हो गए। रात को बाजारों में सुरक्षा की दृष्टि से खुद दुकानदारों ने हाथों में डंडे लेकर ठीकरी पहरा दिया। पुलिस प्रशासन भी पूरी रात शहर में गश्त करता रहा ताकि किसी तरह की घटना न हो। शहर में आने वाले प्रमुख मार्गों के साथ-साथ बाजारों में दुकानदारों ने टीमें बना कर पूरी रात पहरा दिया ताकि किसी तरह की घटना को होने से रोका जा सके। पुलिस प्रशासन को पहले ही शहर में शांति कमेटी का गठन किया गया था। शांति कमेटी के सदस्यों के साथ दुकानदारों ने रात को बाजारों में पहरा दिया।
आम दिनों की तरह खुले बाजार
उचाना में शनिवार को डेरा प्रमुख को दोषी करार देने पर किसी भी प्रकार का तनाव दिखाई नहीं दिया। आम दिनों की तरह यहां पर बाजार खुले तो आम दिनों की तरह लोग गांवों से खरीददारी के लिए शहर आए। अधिकांश प्राइवेट स्कूल बंद रहे तो राजकीय स्कूल खुले। हर कोई शहर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करता नजर आया।
विज्ञापन
सरपंच देंगे ग्रामीणों को शांति बनाने का संदेश
उपमंडल कार्यालय परिसर में सरपंच एसोसिएशन की बैठक प्रधान पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया कि सभी सरपंच अपने-अपने गांव में गणमान्य लोगों की शांति कमेटी बनाएंगे। सरपंच, शांति कमेटी सदस्यों के साथ मिलकर अपने-अपने गांवों में ग्रामीणों को शांति बनाने का संदेश देेंगे।
ट्रेन, बसें बंद, प्राइवेट वाहन वालों की हुई चांदी
सरकारी, प्राइवेट बसों के साथ-साथ ट्रेन बंद रहने प्राइवेट वाहन चालकों की चांदी रही। वाहनों में आवागमन करने वालों की भीड़ अधिक होने पर यात्रियों ने वाहनों के पायदान के साथ-साथ छत्तों पर बैठकर तक सफर करना पड़ा। लिंक मार्गों पर ऐसे ज्यादा नजर आया जहां लोग प्राइवेट वाहनों की छत्तों पर बैठ कर सफर करते नजर आए। मोबाइल नेट बंद होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुनसान पड़ा रहा बस स्टैंड
सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने तीसरे दिन भी रोडवेज की बसों का परिचालन बंद रखा। सभी बसों को पुलिस लाइन पहुंचाने के बाद बस स्टैंड सुनसान पड़ा रहा और वहां पर केवल ड्यूटी पर कार्यरत पुलिस कर्मी ही मौजूद रहे।