फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बस स्टैंड के पास पोल टूटा, 11 घंटे आधे शहर की बती गुल

बस स्टैंड के पास पोल टूटा, 11 घंटे आधे शहर की बती गुल

Sat, 10 Jun 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड के पास पोल टूटा, 11 घंटे आधे शहर की बती गुल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
गर्मी के मौसम में शहर के पॉश रिहायसी क्षेत्रों के लोगों को बिजली की समस्या से दो चार होना पड़ा। बस स्टैंड के पास मिनी बाईपास के साथ लगते एक बिजली का पोल टूट जाने से शहर के बड़े हिस्से में 11 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को दिन भर परेशानी उठानी पड़ी। सुबह करीब साढ़े चार बजे बिजली का पोल टूटने से कटी बिजली दोपहर बाद साढ़े तीन बजे बहाल हो सकी। ऐसे में दिन भर लोग परेशान रहे।
शुक्रवार सुबह उठते ही लोगों को बिजली किल्लत से दो-चार होना पड़ा। इससे पेयजल सहित तमाम परेशानियां लोगों को हुई। गर्मी के मौसम में पानी की मांग अधिक होने से कई कॉलोनियों में बिना मोटर लगाए पानी की टंकियों में नहीं चढ़ता। पोल टूटने के कारण शहर की पॉश कॉलोनी पुराना अर्बन एस्टेट, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शिव कॉलोनी, स्कीम नंबर-19 बस स्टैंड के साथ लगती मार्केट सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। बिजली कर्मचारी भी देरी से काम शुरू कर पाए और यह काम होने में पूरा दिन निकल गया।
विज्ञापन


इनवर्टर दे गए जवाब
शहरी क्षेत्र में बिजली समस्या अधिक नहीं होती, ऐसे में अधिकतर लोगों ने एक बैटरी का इनवर्टर रखा है। शुक्रवार को दोपहर होने से पहले ही घरों में रखे इनवर्टर जवाब दे गए। पूरा दिन बिजली व्यवस्था बाधित रहने से दुकानदारी भी प्रभावित हुई। विशेषकर ऑनलाइन काम बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौपट रहा कामकाज
बिजली के बिना आजकल कोई काम नहीं हो पाता। ऐसे में दिन भर बिजली गुल रहने से दुकानदारी नहीं हो पाई। गर्मी के मौसम में बिना बिजली दुकान में टिक पाना भी मुश्किल होता है।

रविंद्र अहलावत, साइबर फैफे संचालक

दिनभर गायब रही बिजली
सुबह दुकान खोली तभी से बिजली गायब है और दोपहर ढाई तक भी नहीं आई है। बिजली नहीं होने से दुकान में कोई काम हो पा रहा है।
सुभाष चोपड़ा, मोबाइल दुकानदार

सुबह बस स्टैंड के पास एक पोल टूटने की सूचना मिली थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पोल निकलवाया गया। यहां दिन भर टीम ने काम किया, लेकिन समय अधिक लगा है। इस कारण साढ़े तीन बजे बिजली सप्लाई बहाल की जा सकी।
जेसी मलिक, जेई बिजली निगम

बस स्टैंड के पास पोल टूटा, 11 घंटे आधे शहर की बत्ती गुल
वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, लोगों की दिनचर्या प्रभावित, गर्मी ने किया बेहाल
सुबह साढ़े चार बजे कटी बिजली शाम साढ़े तीन बजे हुई बहाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed