{"_id":"688d0fde5d68fd24730e0f57","slug":"14-year-old-girl-found-three-months-pregnant-jind-news-c-199-1-sroh1006-138653-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 14 वर्षीय किशोरी मिली तीन माह की गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 14 वर्षीय किशोरी मिली तीन माह की गर्भवती
Sat, 02 Aug 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
उचाना(जींद)। उचाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी तीन महीने की गर्भवती मिली है। पुलिस ने लड़की के पति, सास और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बिहार निवासी लड़की जिसके माता-पिता उचाना में मजदूरी करते हैं। उसकी शादी कुछ महीने पहले बिहार में एक युवक के साथ हुई थी। लड़की फिलहाल उचाना अपने माता-पिता से मिलने के लिए आई है। जब लड़की की मां उसे सरकारी अस्पताल में चेकअप के लिए लेकर गई तो वह तीन महीने की गर्भवती मिली। चिकित्सकों ने तुरंत जींद नागरिक अस्पताल सर्जन कार्यालय को सूचित किया। कार्यालय ने इस मामले में जांच के बाद शिकायत उचाना पुलिस थाना को भेज दी।
वर्जन
नाबालिग लड़की की शादी बिहार में हुई थी और इसके परिवार के लोग भी बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। लड़की की शादी बिहार में ही हुई थी। पुलिस ने लड़की के पति विनोद और लड़की के सास-ससुर के खिलाफ पॉस्को एक्ट, बलात्कार करने और बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत मामला दर्ज कर जांच के लिए बिहार पुलिस को भेज दिया है।
-- कुलदीप सिंह, प्रभारी, पुलिस थाना उचाना
वर्जन
19 जुलाई को लड़की चेकअप के लिए आई थी। जब उसका चेकअप किया गया तो वह गर्भवती निकली। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत सिविल सर्जन कार्यालय को की थी। लड़की शादीशुदा है। इतनी कम उम्र में बच्ची का गर्भवती होना जच्चा-बच्चा दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है।
विज्ञापन
-- डॉ. सुशील गर्ग, एसएमओ, नागरिक अस्पताल उचाना