फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   14 more dengue positives were found in the district, four patients admitted to civil hospital

जिले में 14 और डेंगू पॉजिटिव मिले, चार मरीज नागरिक अस्पताल में भर्ती

Mon, 11 Oct 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
14 more dengue positives were found in the district, four patients admitted to civil hospital
एक मकान के कूलर की जांच करता स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jind
जींद। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को नागरिक अस्पताल की लैब से नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके अलावा पानीपत के सिविल सर्जन कार्यालय से पांच लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली है। इनमें से चार मरीज नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं, अन्य का उनके घर पर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में इस वर्ष अब तक 50 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। डिप्टी सिविल सर्जन मइलेरिया डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि नागरिक अस्पताल से नौ लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इनमें से एक भिवानी का रहने वाला है। इनमें चार जींद शहर से, दो अलेवा से और एक-एक कालवा व खरकरामजी से हैं। वहीं, पानीपत के सिविल सर्जन कार्यालय से भी पांच लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली है। इनमें एक बागड़ू कलां और एक हरिगढ़ गांव का रहने वाला है, जबकि तीन सफीदों कस्बे के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग सभी पॉजिटिव मरीजों के परिजनों से संपर्क कर रहा है। शहर के जो लोग पॉजिटिव आए हैं, उनके परिजनों व आसपास के लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जबकि गांव में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। डॉ. बागड़ी ने कहा कि लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। अपने आसपास किसी भी सूरत में पानी खड़ा नहीं होने दें। इसके अलावा अन्य बुखार पीड़ितों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग चला रहा अभियान
सितंबर से ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें विभिन्न कॉलोनियों व गांवों में जाकर लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के बारे में जागरूक कर रही हैं। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर दिन में काटता है। बाहर की बजाय यह मच्छर घर में ही काटता है, इसलिए घर में सफाई रखें। घर में किसी भी जगह पर पानी जमा नहीं होने दें, उसे तुरंत साफ करें। कूलर के अंदर पानी को भी निकाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। जो भी डेंगू पॉजिटिव हैं, उन्हें घर में मच्छरदानी के अंदर रखना चाहिए। जिन लोगों को बुखार की शिकायत है, उन्हें तुरंत अस्पताल में आकर अपनी जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed