फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   14 corona positives met in a day for the first time in the district

जिले में पहली बार एक दिन में मिले 14 कोरोना पॉजिटिव

Mon, 08 Jun 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
14 corona positives met in a day for the first time in the district
जुलाना में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों को लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Jind
जिले में पहली बार अब तक के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित पाए गए। सोमवार को एक साथ 14 लोगों के पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई। पांच दिन में 22 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें पहले पॉजिटिव पाई मिली खरेंटी की रहने वाली युवती के चार परिजन, एक जुलाना के वार्ड नंबर 11 निवासी युवक, गांव लिजवाना कलां निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, कालवन गांव में दो, दुर्जनपुर निवासी, शहर की डिफेंस कॉलोनी निवासी युवक, गांव निडानी निवासी सेना का जवान तथा बेलरखां निवासी युवक, जो यूक्रेन से आया था, को पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बड़कर 58 हो गई है। इनमें से जुलाना के वार्ड नंबर 11 का रहने वाला युवक जेल में दो दिन पहले ही गया था। आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर दिया गया है। बाकी को उनके घरों में ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को जुलाना में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खरेंटी गांव की 20 वर्षीय बीए फाइनल की छात्रा के गले में खराश व खांसी हुई तो दो जून को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका कोरोना टेस्ट करवाया गया। पांच जून को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद युवती के परिवार एवं संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल लिए गए थे। सोमवार को जब रिपोर्ट आई तो छात्रा के पिता, माता व दो भाइयों की भी पॉजिटिव पाया गया। छात्रा के पिता को 30 मई को हार्ट की समस्या होने पर पीजीआई रोहतक में दाखिल करवाया गया था। यह छात्रा रोहतक में अपने पिता के पास गई थी, जिसकी वजह से वह कोरोना संक्रमित हो गई। इन सभी को घर पर ही क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

बछड़ी के साथ अप्राकृतिक हरकत करने वाला भी संक्रमित, पहुंचा जेल
जुलाना के वार्ड नंबर 11 में छह माह की बछड़ी का यौन शोषण करने वाले युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छह जून को युवक को जेल भेज दिया गया था। जेल भेजने से पहले उसका कोरोना टेस्ट करवाया गया था। आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पुलिस व जेल विभाग में हड़कंप मच गया है। यह कोरोना पॉजिटिव जुलाना थाना में लाया गया था। इसके बाद उसका मेडिकल करवाकर अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया था। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके संपर्क में आने वाले सभी लोगों का भी टेस्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पोस्ट ऑफिस में काम करने वाला लिजवाना का युवक पॉजिटिव
दिल्ली पोस्ट ऑफिस में काम करने वाला एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला था। उसके साथ काम करने वाले गांव लिजवाना कलां के युवक का भी सैंपल लिया गया था। सोमवार को उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। युवक का छह जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में सैंपल लिया गया था।
यूक्रेन से आया युवक पॉजिटिव
दो जून को गांव बेलरखां निवासी युवक यूक्रेन से आया था। जिला प्रशासन ने उसे शहर के एक होटल में क्वारंटीन किया था। छह जून को उसका सैंपल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। उसे अब फिर होटल में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। यह युवक यूक्रेन में ही काम करता था और अब कोरोना वायरस के चलते इसे डिपोर्ट कर दिया गया है।
आरपीएफ पॉजिटिव
गांव निडानी निवासी आरपीएफ में कार्यरत जवान की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सेना का जवान कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। उसने छह जून को नागरिक अस्पताल में सैंपल दिया था। आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है।
शहर की डिफेंस कॉलोनी का व्यक्ति पॉजिटिव
जींद शहर की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति गुरुग्राम में काम करता है। उसने छह जून को मेदांता अस्पताल में सैंपल दिया था, जिसकी सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने जब व्यक्ति से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह पहले ही अपनी कार में क्वारंटीन है। पिछले काफी दिन से यह व्यक्ति अपने घर जींद नहीं आया है।
सोमवार को नरवाना क्षेत्र के तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें एक फोटोग्राफर है, जबकि एक युवक दिल्ली से आया है। कालवन गांव निवासी 38 वर्षीय युवक दिल्ली में कोचिंग ले रहा है। धौला कुआं निवासी फोटोग्राफर एक जून को जींद में एक निजी होटल में हुए विवाह में फोटोग्राफी के लिए गया था। बारात दिल्ली से आई थी। उसने शनिवार को कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई तो प्रशासनिक अधिकारी उनके आवास धौला कुआं के निकट पुरानी धर्मशाला पहुंचे और कई प्रकार की हिदायत दी। फोटोग्राफर पिछले दिनों अपनी बहन से मिलने के लिए कैथल भी गया था, जबकि उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर 28 मई को मायके गई हुई है। उसने पास के एक चिकित्सक से दवा भी ली थी।
कालवन गांव का युवक तीन जून को बस से कैथल और उसके बाद अपने गांव आया था। वह उसी दिन से गांव के बाहर बने कमरे में रह रहा है। छह जून को उसका सैंपल लिया गया था। सोमवार को आई रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया।
तीसरा युवक दुर्जनपुर गांव का रहने वाला है। गुरुग्राम में बिजली बोर्ड में लाइनमैन है। उसने नरवाना के नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच करवाने के लिए एसबीआई के निकट गली का एड्रेस दिया था। शनिवार को गुरुग्राम से बाइक पर घर आया था। तीनों ने शनिवार को नरवाना के नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल दिए थे। प्रशासनिक अधिकारी तीनों की हिस्ट्री खंगालने में जुटे हैं। परिवार के लोगों के भी कोरोना जांच की जाएगी। नरवाना निवासी फोटोग्राफर को नागरिक अस्पताल में दाखिल किया गया है। तीनों के परिवार को होम क्वारंटीन किया गया है।

जिले में सोमवार को 12 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। अब तक जिले के 28 लोग ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। आठ लोग फिलहाल पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन हैं। सोमवार को एक युवक जोकि जेल में था, उसको नागरिक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है जबकि अन्य 11 को उनके घरों में ही क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed