{"_id":"6202bae201281830a35bc1e1","slug":"14-80-lakh-loan-taken-from-bank-by-presenting-fake-documents-jind-news-rtk6378659111","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कागजात पेश करके बैंक से लिया 14.80 लाख का लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कागजात पेश करके बैंक से लिया 14.80 लाख का लोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनियन बैंक शाखा में प्रतिदिन फर्जी कागजातों के सहारे लोन लेने के मामले सामने आ रहे हैं। लगातार पांचवें दिन फिर से एक मामला सामने आया है। बैंक प्रबंधक दीनदयाल की शिकायत पर गांव मुआना निवासी धूम सिंह व चंद्रशेखर के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बैंक प्रबंधक दीनदयाल ने कहा कि गांव मुआना निवासी धूम सिंह व चंद्रशेखर ने फर्जी कागजात पेश करके इस शाखा से 14.80 लाख रुपये का लोन ले लिया। आरोपियों ने गांव मुआना की खेवट न. 1137 खाता न. 1532 ता 1533 कुल रकबा 351 कनाल 7 मरले में 75 कनाल 2 मरले का बरूवे जमाबंदी साल 2015-16 के अनुसार मालिक व काबिज हैं तथा कृषि कार्य के लिए बैंक से लोन लेना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने वर्ष 2005-06, 2010-11, 2015-16 की जमाबंदी व गिरदवारी की सत्यापित कॉपी पेश की थी, जोकि बाद में फर्जी पाई गई है। उनके द्वारा अपनी जमीन के संबंध में एक सर्च रिपोर्ट व एनओसी तैयार करके दी गई। इसमें उनकी जमीन पर किसी प्रकार का कोई लोन पहले नहीं दिखाया गया। जांच में पता चला कि उन्होंने ओबीसी से पहले ही 3 लाख 50 हजार, एचडीएफसी नरवाना से 19 लाख 10 हजार रुपये का लोन लिया हुआ था। इसमें आगे भी नौ लाख 60 हजार रुपये की बढ़ोतरी करवाई गई थी। अब आरोपियों ने यूनियन बैंक से भी 14 लाख 80 हजार रुपये का लोन ले लिया। पुलिस ने धूम सिंह व चंद्रशेखर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।