{"_id":"5cb61aadbdec22143d398b0c","slug":"131555438253-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को तेज आंधी से अधिकांश जगह रही बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को तेज आंधी से अधिकांश जगह रही बत्ती गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सोमवार रात को आई तेज आंधी से बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी। इसके चलते शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बत्ती गुल रही। हालांकि तेज आंधी से बिजली पोल व तारों को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बिजली सप्लाई पूरी तरह प्रभावित रही। रात को दस बजे के बाद से 20 से 22 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवा चल रही थी। तेज आंधी के कारण कई जगह जंपर टूटने के कारण बिजली गुल रही। 11 केवीए बधाना व 11 केवीए मांडी पावर हाउस में कंडक्टर टूट गया था। 11 केवीए सेक्टर 11 जंपर टूटने से बिजली बाधित रही। वहीं 11 केवीएम सिंधवीखेड़ा, 11 केवीए लुदाना, 33 केवीए खेड़ी, 33 केवीए रिटौली, 33 केवीए दनौदा, 33 केवीए गतौली, 33 केवीए दनौदा में ज्यादा रेत उडने से बिजली प्रभावित रही।
रात दस बजे से सुबह सात बजे तक बिजली बाधित रही। रात को आंधी के बाद बारिश हुई। इससे मौसम में थोड़ी ठंडक आई। दिन भर तेज हवाएं चलती रही। वहीं मौसम विभाग के अनुसार दो दिन और बारिश होने की संभावना है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है।
आंधी के कारण बिजली हुई थी प्रभावित
बिजली निगम के एसई श्यामबीर सैनी ने कहा कि रात को तेज आंधी के कारण कई फीडरों के जंपर व कंडक्टर टूट गए थे। इसके कारण रातभर बिजली बाधित रही। कर्मचारियों ने टूटे हुए जंपर व कंडक्टर को ठीक किया। इसके बाद सुबह सात बजे से बिजली बहाल कर दी गई थी।