{"_id":"5a5e45db4f1c1b67268b4cde","slug":"131516127707-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचित मुआवजे की मांग को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचित मुआवजे की मांग को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने नारे लगाकर मांगा मुआवजा
- मुख्यमंत्री के नाम भाजपा निगरानी कमेटी के प्रमुख को सौंपा मांगों का ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। भूमि अधिग्रहण के अधिक मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने लगातार दूसरे दिन जींद-रोहतक मार्ग पर जुलाना के पुराने बस स्टैंड के सामने धरना दिया और नारेबाजी कर रोष जताया। धरना स्थल पर पहुंचे भाजपा निगरानी कमेटी के प्रमुख सतीश सांगवान को मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा। सतीश सांगवान ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएगी और समाधान करवाया जाएगा।
मंगलवार को अनिश्चितकालीन धरने की अध्यक्षता गतौली गांव के कृष्ण ढांडा ने की। गतौली, ब्राह्मणवास, जैजैवंती, पौली, जुलाना-शादीपुर, किलाजफरगढ़, करसोला व बूढ़ाखेड़ा गांव के लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुआवजे में भेदभाव को खत्म करने की मांग की। किसानों का कहना था कि जींद एवं रोहतक में मुआवजे के रूप में 90 लाख रुपये की राशि दी गई है। कहीं 15 लाख रुपये दिए गए हैं। गांव की सीमा बदलते ही मुआवजा राशि में फर्क हो जाता है। धरने स्थल पर 21 सदस्यीय कमेटी का प्रधान सर्वसम्मति से पूर्व सरपंच ओमप्रकाश लाठर को चुना गया। राठी खाप के प्रधान डॉ. रणबीर राठी ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों को अपना समर्थन दिया।
फोटो कैप्शन
16जेएनडी11 : मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपते किसान।