फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जींद फोर्स को बधाई देने चंडीगढ़ से आया हूं

जींद फोर्स को बधाई देने चंडीगढ़ से आया हूं

Tue, 28 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
जींद फोर्स को बधाई देने चंडीगढ़ से आया हूं
विषम परिस्थितियों में भी पुलिस ने अच्छा काम किया : डीजीपी संधू
विज्ञापन

बोले अच्छे काम के लिए जींद फोर्स को बधाई देने चंडीगढ़ से आया हूं
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू सोमवार को जींद पहुंचे। उन्होंने इस दौरान पुलिस कर्मचारियों से मुलाकात की। डीजीपी ने कहा कि पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारी के कंधे पर लगे स्टार उसे उसकी जिम्मेदारी का अहसास कराते हैं, इसी जिम्मेदारी और ईमानदारी से किया गया काम बुलंदी पर ले जाता है।
उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि वह चंडीगढ़ से जींद पुलिस का हौसला बढ़ाने और अच्छे काम के लिए उन्हें बधाई देने के लिए आएं हैं। बीते दिनों जींद में हुई रैली को लेकर जिस तरह के हालात थे, उसमें जींद के एसएसपी डॉ. अरुण सिंह और उनकी टीम बेहतरीन काम किया है। रैली को लेकर हालात काफी संवेदनशील बने हुए थे। स्थिति ऐसी थी कि पुलिस पर पत्थरबाजी भी हुई। पत्थरबाजी में कई पुलिस कर्मियों को चोटें भी आईं लेकिन एसपी की कुशल कार्यशैली के चलते कानून किसी को भी हाथ में नहीं लेने दिया गया। इसके बाद डीजीपी संधू ने सभी क्राइम डायरी पर भी चर्चा की और सभी थाना प्रभारियों को सख्त आदेश जारी किए कि वह अपने अपने थाना क्षेत्रों में लोगों की समस्या को अच्छे से सुनें।
विज्ञापन


हरियाणा का होगा एक ही कंट्रोल रूम
डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि हेड ऑफिस पंचकूला में पूरे हरियाणा का एक ही कंट्रोल रूम होगा। किसी भी क्षेत्र से आने वाली कॉल को तुरंत समस्या वाले क्षेत्र में भेज दिया जाएगा। इससे शिकायतकर्ता को तुरंत पुलिस सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में वर्तमान तकनीक का प्रभाव है, इसलिए अपने काम को ध्यान से करो ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल में शुरू हुआ मित्र कक्ष
डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि हरियाणा के जिला करनाल के पुलिस थाना में मित्र कक्ष खोला गया है। इन मित्र कक्षों से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इसके बाद अन्य जिलों में भी इसे खोलने का प्रावधान है।

27जेएनडी26: पुलिस के जवान डीजीपी बीएस संधू को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed