फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   माय सिटी तीन नंबर पेज की प्रस्तावित लीड र

माय सिटी तीन नंबर पेज की प्रस्तावित लीड र

Mon, 16 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
माय सिटी तीन नंबर पेज की प्रस्तावित लीड र
एक महीने से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। हाउसिंह बोर्ड में पानी निकासी नहीं होने से सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे है। इससे कॉलोनी के लोगों में भारी रोष है, लोगों के अनुसार पिछले एक माह से सीवरेज ओवरफ्लो होने से गंदा पानी गलियों व घरों में जमा हो रहा है। लोग नारकीय जीवन जीने मजबूर हो रहे है, इससे काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार व स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार जेई से लेकर एक्सईएन तक समस्या के बारे में अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समस्या ज्यौं की त्यौं बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों में भारी रोष हैं।
जोगेंद्र, काला, कृष्णा, पिंकी व विजय ने बताया कि पिछले एक माह से सीवरेज ओवरफ्लो हो रहते है, इससे गलियों में सीवरों का गंदा जमा हो रहा है, जिससे गलियों में जमा गंदे पानी में मच्छर पनप रहे है, इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। गलियों में से निकलने तक का रास्ता नहीं हैं। लोगों ने बताया कि कई बार समस्या को लेकर आलाधिकारियों को सूचित किया जा चुका है, लेकिन समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन



पिछले कई माह से है, सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या
सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या पिछले कई माह से बनी हुई है, इसकी शिकायत कई बार आलाधिकारियों को कर चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। गलियों में जमा सीवरेज के गंदे पानी बदबू आती है, और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा, स्थानीय निवासी।


गलियों में जमा गंदा पानी में पनप रहे मच्छर
पिछले कई माह से गलियों में गंदा पानी जमा है, पानी निकासी नहीं होने सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे है, गलियों से निकलने का रास्ता भी नहीं है, और गलियों में जमा गंदे पानी बदबू व मच्छर पनप रहे है, इससे बीमारी फैलने खतरा बना हुआ है। प्रशासन से मांग है, कि जल्द से समाधान किया जाए।
राजबीर, स्थानीय निवासी


जल्द होगा समाधान
हाउस बोर्ड में सीवरेज ओवरफ्लो होने की सूचना मिली है, जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
हरभजन सिंह, एक्सईन जन स्वास्थ्य विभाग जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed