फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   प्रशासन को कहा जल्द हो सफाई

प्रशासन को कहा जल्द हो सफाई

Mon, 16 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन को कहा जल्द हो सफाई
प्रशासन नहीं ले रहा पार्क की सुध
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। उचाना कलां गांव में बने सवा करोड़ रुपये की लागत से बने पार्क की प्रशासन द्वारा सुध न लेने से पार्क में जगह-जगह कांटेदार झाड़िया, खरपतवार उगने लगी है। शाम को अंधेरा होने के बाद घूमने वालों को परेशानी न हो इसके लिए लगी स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी है। पार्क के आसपास कूड़ा-कर्कट डाले जाने से आनेजाने वाले को परेशानी भी हो रही है। लोगों ने मांग की कि पार्क की प्रशासन इसका रख रखाव करें ताकि यहां सैर को आने वालों को हो रही परेशानी दूर हो सकें।

मेवा सिंह, विरेंद्र, सत्ता, सुनील ने कहा कि यहां पर कई साल पहले पार्क का निर्माण केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने गंदे पानी के तालाब की जगह करवाया था। शुरूआत में तो यहां पर रखरखाव को लेकर प्रशासन सचेत था लेकिन अब यहां पर प्रशासन पार्क की सुध नहीं लेने से सैर को आने वालों को परेशानी हो रही है। यहां पर जगह-जगह कांटेदार झाड़िया, खरपतवार उगने लगी है। पार्क के बीच में जो जगह झील के लिए बनाई गई है वहां पर फव्वारे लगाने की बात तो प्रशासन बार-बार कहता है लेकिन आज तक यहां पर फव्वारा नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि यहां पर जब भी विभाग का मंत्री आता है तो प्रशासन पार्क की सुध लेता है। पार्क के उद्घाटन के समय जब तत्कालीन विभाग की मंत्री आई किरण चौधरी तब और जब इस सरकार में घनश्याम सर्राफ जन स्वास्थ्य विभाग के मंत्री थे तब पार्क की सुध ली गई। विभाग को चाहिए कि पार्क की सुध लेते हुए इसका रखरखाव करवाया जाए ताकि लोगों को पार्क बनने का फायदा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed