Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Home Minister Amit Shah inaugurated the Martyrs Memorial in Ambala

अंबाला में शहीद स्मारक का लोकार्पण: अमित शाह बोले- शहीदों के बलिदान को भुलाने वाला देश नहीं बढ़ सकता आगे

Thu, 05 Nov 2026 05:55 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 05 Nov 2026 05:55 PM IST
सार

गृह मंत्री ने हरियाणा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह वही पावन धरा है जहां वेदों की रचना हुई और सरस्वती का प्रवाह रहा। राजा नाहर सिंह और राव तुलाराम की वीर परंपरा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, छोटा राज्य होने के बावजूद भारतीय सेना में सबसे ज्यादा जवान हरियाणा से आते हैं।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah inaugurated the Martyrs Memorial in Ambala
गृह मंत्री अमित शाह का हरियाणा दौरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंबाला छावनी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की स्मृति में बने भव्य शहीद स्मारक का लोकार्पण किया। इसके उपरांत गांधी ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि शहीदों ने अपना सर्वस्व बलिदान किया, तब जाकर हम आज का स्वाभिमानी और स्वतंत्र भारत देख पा रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि जो देश अपनी स्वतंत्रता की कीमत नहीं समझता और वीरों के बलिदान को स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज नहीं करता, वह देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता।

विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह ने 1857 की क्रांति के नायकों नाना साहेब पेशवा, महारानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, अजीमुल्ला खां, बेगम हजरत महल, अंतिम मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर और 80 वर्ष की उम्र में अदम्य साहस दिखाने वाले बाबू कुंवर सिंह के पराक्रम को नमन किया।
विज्ञापन


हरियाणा की माटी वीरों, किसानों और खिलाड़ियों की 
गृह मंत्री ने हरियाणा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह वही पावन धरा है जहां वेदों की रचना हुई और सरस्वती का प्रवाह रहा। राजा नाहर सिंह और राव तुलाराम की वीर परंपरा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, छोटा राज्य होने के बावजूद भारतीय सेना में सबसे ज्यादा जवान हरियाणा से आते हैं। जब भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका बनती है। हरियाणा अव्वल रहता है। जब देश को खाद्यान्न की जरूरत थी, यहां के किसानों ने देश के अन्न भंडार भर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

 मंत्री अनिल विज के समर्पण की सराहना
स्मारक निर्माण में हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि जब तक यह ऐतिहासिक स्मारक रहेगा, अंबाला और देश की जनता अनिल विज के समर्पण को याद रखेगी। 

आधुनिक तकनीक से जीवंत होगा 1857 का इतिहास
गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि 22 एकड़ क्षेत्र में करीब 594 करोड़ रुपये की लागत से बना यह स्मारक देश की युवा पीढ़ी के लिए राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बनेगा। इसमें वर्चुअल रियलिटी, होलोग्राम, इंटरएक्टिव प्रोजेक्शन, 400 दर्शकों की क्षमता वाला ओपन-एयर थिएटर तथा अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो तैयार किया गया है, जो दर्शकों को सीधे 1857 के दौर में ले जाएगा। उन्होंने देशभर के युवाओं से अंबाला आकर इस स्मारक के दर्शन करने का आह्वान किया।
 
1200 करोड़ के नेशनल हाईवे का भी तोहफा
कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री ने क्षेत्र के ढांचागत विकास को गति देते हुए 1200 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इससे पूरे राज्य में आवागमन सुगम होगा और हरियाणा के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed