{"_id":"59dd07344f1c1b76678b5108","slug":"131507657524-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देकर हड़पे 11 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देकर हड़पे 11 लाख
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लाट बेचने का झांसा देकर हड़पे 11 लाख
जींद। प्लाट बेचने के लिए बनाई गई सोसायटी में शेयर होल्डर बनाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 11 लाख 37 हजार रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर आठ निवासी राजबाला ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव हैबतपुर निवासी रिषीपाल, अर्बन इस्टेट निवासी कृष्णचंद, गांव हैबतपुर निवासी सुधीर कुमार, गांव अहिरका निवासी राजीव गिल ने अन्य लोगों को शामिल करके मानसा देवी हाउस बिल्डिंग लिमिटेड बनाई थी। इसमें कई शेयरधारकों को शामिल किया गया था। इस दौरान आरोपियों ने उसके पति सतबीर को भी शेयर डालने का झांसा दिया। इस दौरान आरोपियों ने झांसा देकर सोसायटी में शेयर डालने पर प्लाट देने की बात कही। इस दौरान आरोपियों ने उसके पति को झांसे में रखकर 11 लाख 37 हजार 700 रुपये ले लिए। बाद में आरोपियों ने इन पैसों को हड़प लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।