{"_id":"594185c24f1c1b3f798b4605","slug":"131497466306-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल तीन घंटे के लिए हिसार-चंडीगढ़ हाईवे किया जाएगा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल तीन घंटे के लिए हिसार-चंडीगढ़ हाईवे किया जाएगा बाधित
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना (जींद)।
गांव दनौदा के ऐतिहासिक चबूतरे पर बुधवार को अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों की बैठक हुई। इसमें स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने, किसानों के कर्ज माफ कराने, खराब फसलों का मुआवजा दिलाने और मंदसौर गोलीकांड को लेकर चर्चा की गई। साथ ही फैसला किया गया कि 16 जून को देशव्यापी आंदोलन के तहत दोपहर 12 से तीन बजे तक हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को सांकेतिक रूप से बाधित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता रघुबीर नैन व सभा के जिला सचिव चांद बहादुर ने की।
रघुबीर नैन ने कहा कि भाजपा सरकार अपने तमाम चुनावी वायदों को पूरा करने की बजाए उनसे पीछे हट रही है। चांद बहादुर ने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व भाजपा नेताओं ने किसानों से झूठे वादे किए लेकिन सत्ता में आते ही सभी वादों से मुकर गई। फ सल बीमा योजना को जबरदस्ती किसानों पर थोपने की निंदा की। इस अवसर पर सत्यवान नैन, नरेश नैन, सुदेश, धर्मपाल, बिंद्र दनौदा, दीपक, अशोक, मनोज, मोनू उपस्थित रहे।
कल तीन घंटे के लिए हिसार-चंडीगढ़ हाईवे किया जाएगा बाधित
अखिल भारतीय किसान सभा ने बैठक कर लिया फैसला