{"_id":"66e73aefba1b45768901c854","slug":"12767-cases-settled-in-national-lok-adalat-jind-news-c-199-1-sroh1006-123055-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 12767 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 12767 केस
Mon, 16 Sep 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
15जेएनडी10-राष्ट्रीय लोक अदालत में केस की सुनवाई करते हुए जज। स्रोत प्रशासन
जींद। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव मोनिका, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की तरफ से न्यायिक परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल 16212 मामले रखे गए। इनमें से 12767 मामलों का मौके पर ही निपटान किया गया। इससे 3 करोड़ 66 लाख 20 हजार 369 रुपये की राशि का सेटलमेंट किया गया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण मोनिका ने कहा कि लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक लोगों को उठाना चाहिए, क्योंकि इनमें मामले का निपटारा आपसी सहमति से होता है। उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारियों, लोक अदालत में कार्यरत सभी कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को इसके सुचारु रूप से संचालन के आदेश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, बिजली विभाग के कार्य की सराहना की। लोक अदालत कार्यक्रम की देखरेख जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम चेयरमैन यशवीर सिंह राठौर ने की। बेंच में नेहा नौहरिया अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जींद, फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज शिफा करण सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जसबीर, प्रथम श्रेणी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पारिंद्र सिंह, नरवाना से अतिरिक्त सिविल जज संदीप कुमार, सफीदों से अतिरिक्त सिविल जज अमनदीप नैन शामिल रहे।
3,66,20369 रुपये आई सेटलमेंट राशि
सीजेएम मोनिका ने बताया कि लोक अदालत में मोटर व्हीकल दुर्घटना से संबंधित 11, हिंदू मैरिज एक्ट से संबंधित 22, चेक बाउंस से संबंधित 219, दीवानी मामलों से संबंधित 254, आपराधिक मामलों से संबंधित 1432, बैंक लोन से संबंधित 4, प्री-लिटिगेटिव बैंक लोन से संबंधित 80 मामलों को निपटाया गया। लोक अदालत में आए 16212 मामलों में से 12767 मामलों का निपटान किया गया और सेटलमेंट की राशि 3 करोड़ 66 लाख 20369 रुपये रही।