{"_id":"5c7d6932bdec22143556513e","slug":"121551722802-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरी खेड़ा-बुढाखेड़ा की टूटी सड़क बनी लोगों के लिए परेशानी, स्कूल के आगे जमा रहता है गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी खेड़ा-बुढाखेड़ा की टूटी सड़क बनी लोगों के लिए परेशानी, स्कूल के आगे जमा रहता है गंदा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटी सड़क बनी परेशानी का सबब, स्कूल के आगे भरा रहता है गंदा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा। बुढाखेड़ा से लेकर बेरी खेड़ा गांव तक टूट चुकी सड़क की वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं को हो रही है। उन्हें स्कूल जाने के लिए रास्ता नहीं मिल पा रहा है।
बेरी खेड़ा गांव निवासी विक्की बूरा, सुनील बूरा, जोगेंद्र, कल्लू, रिंकू, कमल, पवन व अंकुश ने बताया कि इस सड़क को टूटे हुए काफी दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी सुध नहीं ली जा रही है। बरसात के समय तो इस सड़क से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। सड़क के टूटने से जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। कई बार इस सड़क से वाहन चालक गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीण युवाओं ने विभाग से जल्द से जल्द इस सड़क के निर्माण करने की गुहार लगाई है ताकि वाहन चालकों और स्कूल की लड़कियों को परेशानी ना उठानी पड़े। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अर्जुन सिंह के अनुसार सड़क मरम्मत की प्रक्रिया जारी है और अगले एक महीने पर इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।