फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पीएचसी अलेवा इंचार्ज ने किया उपस्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

पीएचसी अलेवा इंचार्ज ने किया उपस्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

Thu, 10 Jan 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
पीएचसी अलेवा इंचार्ज ने किया उपस्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण
उप स्वास्थ्य केंद्रों के औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा। पीएचसी अलेवा के इंचार्ज डॉ. विनोद ने बुधवार सुबह अलेवा, बिघाना व दुड़ाना के उप स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीनों गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला जड़ा होने के साथ ही कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। इंचार्ज ने मामले में नदारद मिले सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया को रिपोर्ट भेज दी है। डॉ. विनोद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा दी गई हिदायत के अनुसार अलेवा के नंबर एक, दुड़ाना व बिघाना उप स्वास्थ्य केंद्रों से कर्मचारियों के नदारद होने की शिकायत के बाद बुधवार सुबह लगभग दस बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीनों उप स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला जड़ा होने के साथ ही उनमें कार्यरत सभी कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। उन्होंने सिविल सर्जन को मामले की रिपोर्ट भेजकर तीनों उप स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

पहले भी कई बार बंद मिले हैं उप स्वास्थ्य केंद्र
यह उप स्वास्थ्य केंद्र पहले भी कई बार बंद मिले हैं। इसके अलावा ये केंद्र समय से पहले ही बंद हो जाते हैं। लोगों ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग को भी की है लेकिन इन उप स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed