{"_id":"5b75c6cb42c79205816d2b2f","slug":"121534445259-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद दुष्यंत ने कन्या गुरूकुल की 11 छात्राओं को लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद दुष्यंत ने कन्या गुरूकुल की 11 छात्राओं को लिया गोद
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद दुष्यंत ने कन्या गुरुकुल की 11 छात्राओं को लिया गोद
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सांसद दुष्यंत चौटाला ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कन्या गुरुकुल गैंडाखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सांसद ने गुरुकुल में पढ़ने वाली 11 छात्राओं को गोद लेते हुए उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की।
दुष्यंत ने कहा कि बेटियों को शिक्षित करना उनकी पहली प्राथमिकता है और उनकी शिक्षा के लिए हमेशा उनकी मदद के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने आजादी पाने के लिए देश के शूरवीरों ने अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया और हमें उनकी कुर्बानी को याद करते हुए देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। इस अवसर पर जिला प्रधान कृष्ण राठी, हलका प्रधान सूबे सिंह लोहान, शहरी प्रधान रामनिवास नरायण, डॉ. रामचंद्र जांगड़ा, भलेराम श्योकंद, बलराज नगूरां, युवा जिला अध्यक्ष अनुराग खटकड़, विश्ववीर नंबरदार, युवा हलका अध्यक्ष नसीब घसो, महेंद्र लोधर, बलराज नगूरां, बलवंत जोगी, शमशेर नगूरां, अजमेर श्योकंद, दलबीर खटकड, राजकुमार डूमरखां, कर्ण सिंह दिरौलीखेड़, यशपाल बुडायन, रमेश कुचराना, सतीश बिढान सहित अनके मौजूद रहे।
11 गांवों को पीने के पानी के टैंकर वितरित
इस दौरान उचाना ब्लॉक के 11 गांवों में सांसद ने वाटर टैंकर वितरित किए। सांसद ने भगवानपुरा, नचार खेड़ा, रोजखेड़ा, सेढ़ा माजरा, दरौली खेड़ा, गैंडा खेड़ा, घसौं खुर्द, खेड़ी सफा, मोहनगढ़, दुर्जनपुर व धनखेड़ी गांवों की पंचायत को वाटर टैंकर भेंट किए।