{"_id":"59399e394f1c1bc6428b45c2","slug":"121496948281-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों की राशि का दुरुपयोग, पूर्व सरपंच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों की राशि का दुरुपयोग, पूर्व सरपंच गिरफ्तार
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव अमरावलीखेड़ा में विकास कार्यों की राशि का दुरुपयोग व गबन के आरोपी पूर्व सरपंच संजय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व सरपंच को अदालत से अग्रिम जमानत मिलने के चलते जमानत पर रिहा कर दिया।
पिल्लूखेड़ा के बीडीपीओ धर्मबीर ने 13 फरवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2010 से 2015 तक गांव के विकास के लिए तत्कालीन सरपंच संजय ने राशि निकलवाई थी। बीडीपीओ के अनुसार सरपंच द्वारा निकलवाई गई पूरी राशि को विकास कार्यों में नहीं लगाया गया। जांच में पाया गया कि तत्कालीन सरपंच संजय ने दो लाख रुपये की राशि को पंचायत खाते से निकलवा लिया और उस राशि का कहीं पर प्रयोग नहीं किया गया। न ही राशि संजय ने पंचायत के खाते में जमा करवाई। खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी धर्मबीर की शिकायत पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने तत्कालीन सरपंच संजय के खिलाफ गबन तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व सरपंच संजय का गिरफ्तार किया, लेकिन अदालत ने अग्रिम जमानत मिलने के चलते उनको रिहा कर दिया।