{"_id":"5ca10d8ebdec22140966e6d2","slug":"11554058638-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की दस कॉलोनियों के लोगों को इस बार बिजली कट के कारण नहीं सताएगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की दस कॉलोनियों के लोगों को इस बार बिजली कट के कारण नहीं सताएगी गर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अप्रैल तक बन जाएगा 132 केवीए सब स्टेशन, दस कॉलोनियों के 12000 लोगों को होगा फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग बढ़ जाती है। जिसकी वजह से बिजली कट लगने के साथ मांग भी बढ़ जाती है। कट लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, मगर इस बार शहर के लोगों को इससे निजात मिलने की पूरी उम्मीद है। क्योंकि बिजली निगम ने सेक्टर-9 में 132 केवीए सब स्टेशन का निर्माण कर रहा है। इसका कार्य 15 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। सब स्टेशन का कार्य अंतिम चरण में है।
यह सब स्टेशन बनने से शहर की दस कॉलोनियों को पहले की अपेक्षा बेहतर बिजली मिलेगी। शहर की कॉलोनियों में बिजली सप्लाई करने के लिए 33 केवीए पिंडारा और सेक्टर आठ में बन रहे पावर हाउस को जोड़ा जाएगा। इन सब स्टेशनों के अधीन आने वाली कृष्णा कॉलोनी, शिव कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, अर्बन इस्टेट, डिफेंस कॉलोनी, विजय नगर, राम कॉलोनी, सेक्टर छह, सेक्टर सात, सेक्टर आठ, सेक्टर नौ, सेक्टर दस और सेक्टर 11 में बिजली की सप्लाई दी जाएगी। पिछले साल गर्मियों में 33 केवीए पिंडारा में ओवरलोड की काफी समस्या रही थी। इसके कारण इन कॉलोनियों में बार-बार कट लगने की समस्या पैदा हो रही थी। यह पावर हाउस ओवरलोड होने के कारण बार-बार ट्रिप कर जाते थे। इनको ठीक करने में ज्यादा समय लग जाता था। इसके चलते कॉलोनियों की सप्लाई दूसरे पावर हाउस से जोड़नी पड़ती थी। अब बिजली निगम ने इस समस्या से निजात पाने के लिए सेक्टर नौ में 132 केवीए सब स्टेशन का निर्माण करवाया है जो 15 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। इससे इन कॉलोनी के लोगों को बिजली कट व ओवरलोड से गर्मी में काफी राहत मिलेगी।
14 करोड़ की लागत से तैयार होगा सब स्टेशन
सेक्टर नौ में बन रहे 132 केवीए सब स्टेशन पर 14 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इस सब स्टेशन की 75 एमवीए की क्षमता है। इसमें एक 25 एमवीए और दूसरा 50 एमवीए के ट्रांसफार्मर रखे जाने हैं। इसमें से 50 एमवीए का ट्रांसफार्मर तो आ चुका है। हालांकि इस सब स्टेशन के बनने की डेडलाइन जून 2018 थी, लेकिन इलेक्ट्रिक काम पूरा नहीं होने की वजह से डेडलाइन को बढ़ा दिया गया था। पिछले साल जून तक सब स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो गया था, लेकिन सब स्टेशन में इलेक्ट्रिक कार्य 15 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
सेक्टर नौ में बन रहे 132 केवीए सब स्टेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जो 15 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इससे शहर की मुख्य दस कॉलोनियों को लाभ होगा। इस सब स्टेशन के निर्माण के बाद कॉलोनी के लोगों को गर्मियों में बिजली कटों व ओवरलोड की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विशाल, एक्सईएन, एचवीपीएनएल जींद।