{"_id":"5c5f208fbdec2217f5588122","slug":"11549738127-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली अधिकारियों ने डिफाल्टरों के खिलाफ चलाया अभियान, उखाड़े मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली अधिकारियों ने डिफाल्टरों के खिलाफ चलाया अभियान, उखाड़े मीटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
200 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली निगम ने उखाड़े मीटर
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। बिजली निगम अब बिजली के बिल नहीं भरने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने लगा है। एसडीओ सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जेई चंद्रभान व गोपाल, फोरमैन जयपाल और महेंद्र, एएलएल कवर सिंह, बिजेंद्र की टीम ने पुलिस बल के साथ शनिवार को शामलो कलां गांव में दबिश दी और घर-घर जाकर लंबे समय से बिजली के बिल नहीं भरने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काटकर मीटर उखाड़ लिए। एसडीओ सुरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि डिफाल्टर बिजली उपभोक्ता 15 फरवरी तक अपना बिजली का बिल भरकर स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। डिफाल्टर उपभोक्ता को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जाएगा। एसडीओ ने बताया कि शामलो, नंदगढ़, हथवाला और गतौली से 200 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़ गए हैं। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। सरकार द्वारा बिजली बिल माफी योजना जींद में 15 फरवरी तक है। जो व्यक्ति इस योजना का लाभ उठाएगा, उसका मीटर दोबारा लगवा दिया जाएगा। इसके बाद जो भी डिफाल्टर उपभोक्ता बचेेगा उसका मीटर उखाड़ा जाएगा और बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा।