फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जिला के तीर्थ स्थलों का दौरा करने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

जिला के तीर्थ स्थलों का दौरा करने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Sun, 14 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
जिला के तीर्थ स्थलों का दौरा करने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल
सीएम ने 78 करोड़ की 13 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को जिले में 78 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र की 48 कोस परिधि में आने वाले जिले के नौ धार्मिक स्थलों का दौरा किया। सभी धार्मिक स्थलों के लिए राशि की घोषणा की। दौरे के दौरान आसन व बरसोला गांव में लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष पेयजल की समस्या की मांग रखी तो मुख्यमंत्री ने इसका समाधान करने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि में कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद व पानीपत जिलों में 134 तीर्थ स्थल पड़ते हैं। इनमें से नौ जींद में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2015 से लगातार तीन वर्ष से सरकार ने गीता के संदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया है। पिछले वर्ष गीता महोत्सव के दौरान लगभग 25 लाख पर्यटकों ने ब्रह्मसरोवर का दौरा किया।
विज्ञापन

तीर्थों को मिला विकास के धन
यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पोंकरी खेड़ी गांव स्थित पुष्कर तीर्थ के विकास के लिए दो करोड़, आसन गांव स्थित अश्विन तीर्थ के लिए दो करोड़ 24 लाख रुपये, पांडू पिंडारा स्थित सोमतीर्थ के लिए दो करोड़, बरसोला गांव स्थित वंश मूलक तीर्थ के लिए दो करोड़, ईक्कस गांव स्थित ढूंढु तीर्थ के लिए एक करोड़, रामराये गांव स्थित रामहृदय तीर्थ के लिए दो करोड़ 63 लाख, जींद के भूतेश्वर तीर्थ जींद के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्कर तीर्थ पर कपिल यक्ष की प्रतिमा का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने पोंकरी खेड़ी गांव स्थित पुष्कर तीर्थ पर बनी कपिल यक्ष की प्रतिमा का अवलोकन किया। गौरतलब है कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि के चार यक्ष माने गए हैं। एक यक्ष पुष्कर तीर्थ पोंकरी खेड़ी में है। मान्यता है कि पांडवों की सेना ने इसी रास्ते से युद्ध के मैदान में प्रवेश किया था।
20 करोड़ रुपये से बढ़ेगी चीनी मिल की क्षमता
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने दी जींद सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता में वृद्धि की परियोजना का शिलान्यास किया। वर्तमान में जींद के सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता 1600 क्विंटल प्रतिदिन है, इसे बढ़ाकर अब 2200 क्विंटल प्रतिदिन किया जाएगा। इस परियोजना पर 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सामने आई प्रशासन की बदइंतजामी
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सफीदों गेट स्थित भूतेश्वर तीर्थ भी कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के यहां करीब साढ़े 11 बजे पहुंचे। इससे पहले 11 बजे ही पुलिस ने इस रास्ते को बंद कर दिया। यदि प्रशासन चाहता तो पहले ही वाहनों का रूट डायवर्ट कर सकता था, लेकिन सफीदों गेट जैसे भीड़भाड़ के क्षेत्र में जाने के बाद बसों तक को रोक दिया गया। यहां करीब एक घंटे तक बस व अन्य वाहन फंसे रहे। पुलिस ने ऐसी जगह पर वाहनों को रोका, जहां से वापस मुड़ना भी संभव नहीं था। ऐसे में वाहन करीब एक घंटे तक यहां फंसे रहे।
कलायत के विधायक की मां के निधन पर जताया शोक
जींद दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कैथल रोड स्थित कलायत के विधायक जयप्रकाश के घर पहुंचे और यहां उनकी मां के निधन पर शोक जताया। वहीं मुख्यमंत्री समाजसेवी, देशराज अरोड़ा के घर उनके बेटे के निधन पर शोक जताने भी पहुंचे।

तीर्थों पर राजनीति करने नहीं आया
अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आसन गांव में कहा कि वे तीर्थों पर राजनीति करने नहीं आए हैं। भारतीय परंपराओं को विकसित करना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बरसोल गांव में अपने नाम के साथ खट्टर लगाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि वे कभी अपने नाम के साथ खट्टर नहीं लगाते, लेकिन लोग इसका प्रयोग करते हैं।
उपचुनाव के लिए सरकार तैयारी
जींद पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिंडारा गांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार चुनाव के लिए तैयार है, लेकिन यह काम चुनाव आयोग का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed