फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पत्नी ही निकली ट्रक चालक की हत्यारिन

पत्नी ही निकली ट्रक चालक की हत्यारिन

Thu, 29 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
पत्नी ही निकली ट्रक चालक की हत्यारिन
पत्नी ने ही की थी ट्रक चालक पति की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। दस माह पहले पंजाब के समाना निवासी ट्रक चालक ने पत्नी को पैसे देने के लिए बुलाया लेेकिन पत्नी परिचित को लेकर पहुंची और गला घोंट कर पति को मौत के घाट उतार दिया। उक्त खुलासा बुधवार को सीआईए नरवाना इंचार्ज इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने किया। पत्नी पति द्वारा शराब पीकर मारपीट करने से परेशान रहती थी। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए उसने अपने एक परिचित के साथ मिलकर अपने पति की ही हत्या कर दी।

तीन जून 2017 की रात को डूमरखा गांव के निकट लक्की ढाबा पर खड़े ट्रक में पंजाब के समाना निवासी चालक बलविंद्र मृत अवस्था में मिला। मृतक के छोटे भाई इंद्रजीत के बयान पर 174 की कार्रवाई करके शव का बिसरा मेडिकल जांच के लिए भेजा था। उस समय मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। मेडिकल जांच में खुलासा हुआ कि 32 वर्षीय ट्रक चालक बलविंद्र की मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई है। हरदीप सिंह ने बताया कि शक के आधार पर मृतक की पत्नी रानी से पूछताछ की गई। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन बाद में हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक बलविंद्र की पत्नी रानी ने बताया कि वह अपने पति की कार्यप्रणाली से काफी परेशान रहती थी। उसका पति शराब पीकर जुआ खेलने का आदी था। घटना से कई माह पहले वह अपने मायके राजपुरा में रह रही थी। बलविंद्र दो जून को अपने ट्रक में दूसरे चालक बुआनीगढ़ पंजाब से दवाइंयां भरकर गोहाटी के लिए निकला था। अगले दिन नरवाना के पास ट्रक में कोई खराबी आ गई। दूूसरा चालक घर पर कोई जरुरी काम की बात कहकर चला गया। ट्रक खराब होने के कारण बलविंद्र वहीं रुक गया। बलविंद्र ने तीन जून की शाम को अपना ट्रक डूमरखा गांव के पास लक्की ढाबा पर खड़ा करके पत्नी को फोन कर दिया कि वह यहां आकर पैसे ले जाए। घरवाली ने अच्छा मौका समझकर अपने एक परिचित को बुलाया और उसकी बाइक पर नरवाना पहुंची। बलविंद्र पहले ही शराब के नशे में धूत था। दोनों ने उसे और शराब पिलाई तथा नशे की गोली देकर कपड़े से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने रानी को काबू कर लिया जबकि उसका परिचित पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed