{"_id":"5a41480d4f1c1b35338b4d32","slug":"11514227725-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाड़न खाप के प्रधान देवा सिंह का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाड़न खाप के प्रधान देवा सिंह का निधन
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना। दाड़न खाप के प्रधान चौधरी देवा सिंह (85) का रविवार देर शाम को निधन हो गया। सोमवार को उनके पैतृक गांव उचाना कलां में उनका अंतिम संस्कार किया गया। दाड़न खाप के कई सालों तक प्रधान रहने के साथ-साथ वो नगर पालिका प्रधान भी रहे थे। नगर पालिका राजनीतिक के साथ-साथ खापों के मुख्य फैसलों में उनकी अहम भूमिका रहती थी। समाज सेवा में भी वह हिस्सा लेते रहे। राजनीति, गैर राजनीति संगठनों के पदाधिकारियों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया। देवा सिंह के पुत्र पूर्व नपा प्रधान सूरजमल ने बताया कि उनका हिसार के प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। कई दिनों से वो बीमार चल रहे थे।
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला, विधायक प्रेमलता, ब्राह्मण सभा के प्रधान रामकुमार शर्मा, मार्केट कमेटी कमेटी के पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र घोघड़िया, भूमि विकास बैक उचाना के निदेशक इंद्र फौजी सफा खेड़ी, पूर्व नपा प्रधान इंद्र सिंह, पूर्व पार्षद रमेश जोगी, सत्ता जोगी, फूल्लू श्योकंद, महेंद्र लोधर, डॉ. जिले सिंह राणा, विश्ववीर नंबरदार, मांगेराम श्योकंद, सूरजमल खटकड़, डॉ. ऋषि मित्तल, संदीप खर्ब, लाला प्यारे लाल, रमेश श्योकंद, रामकुमार दनौदा, काला श्योकंद, कृष्ण श्योकंद, भलेराम श्योकंद, लीलू बड़नपुर, काला श्योकंद, रोशन लाल घोघड़िया और रामनिवास करसिंधू ने शोक प्रकट किया।