{"_id":"5a3ab0f64f1c1bee688c2f4d","slug":"11513795830-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए साढ़े 3","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए साढ़े 3
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। उचाना में एटीएम कार्ड बदलकर एक उपभोक्ता के खाते से साढ़े 38 हजार रुपये निकाल लिए। गांव घसो निवासी दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई जयभगवान का एटीएम कार्ड लेकर रेलवे रोड पर स्थित एटीएम से पैसे निकालने गया था। जब उसने एटीएम कार्ड से तीन-चार बार पैसे निकालने का प्रयास किया तो पैसे नहीं निकले। एटीएम के पास खड़े एक व्यक्ति ने सहायता के नाम पर एटीएम कार्ड ले लिया, लेकिन उस समय भी पैसे नहीं निकले। व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदलकर उसको दे दिया। थोड़ी देर के बाद उसके भाई जयभगवान का फोन आया कि उसके खाते से साढ़े 38 हजार रुपये निकलने का मैसज आया है। जब उसने एटीएम कार्ड को देखा तो वह उनका एटीएम कार्ड नहीं था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।