{"_id":"5a1b03114f1c1b74698be1f4","slug":"11511719697-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध करेगी कांग्रेस : रणदीप सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध करेगी कांग्रेस : रणदीप सुरजेवाला
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
कृषि टैक्स का संसद में विरोध करेगी कांग्रेस : सुरजेवाला
नरवाना। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सरकार द्वारा खेती पर लगाए टैक्स की निंदा की। सुरजेवाला रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने कृषि पर टैक्स थोपा है, जिसको लेकर शीतकालीन सत्र में कांग्रेस ने विरोध किया। पहले की देश और प्रदेश की सरकार की कार्यप्रणाली से किसान परेशान हैं। पिछले कई वर्षों से खेती के धंधे में नुकसान हो रहा है। सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी कटौती कर दी। इसलिए आज किसानों के लिए संघर्ष की आवश्यकता है। इस अवसर पर बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला, जगरूप सिंह सुरजेवाला, एडवोकेट सुशील कौशिक, रोहताश सिंगला, कैलाश सिंगला, पूर्व पार्षद रामपाल उझाना, पार्षद राजू, प्रवीण शर्मा, पूर्व पार्षद कर्मबीर सैनी और सतबीर दबलैन मौजूद रहे।