फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ोबाइल व नकदी छीनी

ोबाइल व नकदी छीनी

Mon, 25 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
ोबाइल व नकदी छीनी
बाइक सवार युवक से मोबाइल और नकदी छीनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के विकास नगर में बाइक सवार युवक के साथ मारपीट करके 6500 रुपये की नकदी व मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ करेगी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विश्वकर्मा कालोनी निवासी महबूब व विशाल के रुप में हुई।

नई काठ मंडी निवासी अभिषेक ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भिवानी रोड पर सर्विस स्टेशन है और वहां पर गांव किशनपुरा का एक युवक नौकरी करता है। रविवार को उसको लेने के लिए किशनपुरा जा रहा था। जब वह विकास नगर के निकट पहुंचा तो दो युवक आए और उसका रास्ता रोक लिया। युवकों ने इस दौरान उसके पास मौजूद 6500 रुपये की नकदी व एक मोबाइल छीन लिया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के बयान दर्ज करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस जांच के दौरान नकदी व मोबाइल छीनने के मामले में विश्वकर्मा कालोनी निवासी महबूब व विशाल का नाम सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया और एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed