{"_id":"59496f7c4f1c1ba25e8b4786","slug":"11497984892-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चिकित्सालय में गंदगी देख भड़के एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चिकित्सालय में गंदगी देख भड़के एसडीएम
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा। खरक गादियां के ग्राम सचिवालय में मंगलवार को एसडीएम सफीदों वीरेंद्र सांगवान ने खुले दरबार का आयोजन किया। एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समाधान के आदेेश दिए। खुले दरबार में ग्रामीणों की बिजली, पेंशन और राशन कार्ड संबंधी समस्याएं अधिक थी। एसडीएम सांगवान ने खरक गादियां के पशु चिकित्सालय और आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जब एसडीएम पशु चिकित्सालय पहुंचे तो गंदगी देखकर हैरान रह गए। इस दौरान वहां पर मौजूद चिकित्सक समोसे खाने में व्यस्त मिला। एसडीएम ने गंदगी देखकर पशु चिकित्सक फटकार लगाई। एसडीएम ने गांव की आंगनबाड़ी केंद्र और गांव में बने राशन डिपो का भी निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर अंकित जैन मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी, पिल्लूखेड़ा के नायब तहसीलदार कृष्ण सिंह, निगरानी कमेटी के रमेश कौशिक भूराणिंया, कालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अरुण, रजाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. संदीप लोहान, सीडीपीओ सुुलोचना कुंडू, जगजीत, संदीप और सत्यवान मौजूद रहे।
पशु चिकित्सालय में गंदगी देख भड़के एसडीएम
पशु चिकित्सक को लगाई फटकार, आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
एसडीएम सफीदों ने खरक गादियां में लगाया खुला दरबार