{"_id":"593edf951126f4db598b45f3","slug":"11497292693-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे रोड पर बढ़ रही चोरी की वारदात, एसएसपी से मिले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे रोड पर बढ़ रही चोरी की वारदात, एसएसपी से मिले लोग
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद।
शहर की रेलवे रोड स्थित कालोनियों में बढ़ रही चोरी की वारदात को लेकर सोमवार को रिद्धि-सिद्धि क्लब के प्रधान डॉ. कृष्ण मिढ़ा के नेतृत्व में लोग एसएसपी शशांक आनंद से मिले। कॉलोनीवासियों का कहना था कि आए दिन चोर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। कालोनीवासियों ने मांग की कि शहर में आपराधिक वारदात पर अंकुश लगाया जाए और रात्रि गश्त को बढ़ाया जाए। रिद्धि-सिद्धि क्लब के प्रधान डॉ. कृष्ण मिढ़ा के नेतृत्व में मिलने आए अजय, राकेश, संदीप, चरण, श्यामलाल, जसबीर, डॉ. रविंद्र ने बताया कि रामबीर कालोनी निवासी गौरव व रामा कृष्ण मंदिर के निकट रहने वाले विकास की गाड़ियों को वाहन चोरों ने चोरी कर लिया। चोरी की सूचना पुलिस को वीटी के माध्यम से भी दी गई थी, लेकिन काफी समय तक भी पुलिसकर्मी वाहन चोरों को पकड़ने के लिए नहीं आए। पुलिस ने वाहन चोरी का मामला दर्ज कर खानापूर्ति की है। उन्होंने मांग की कि शहर में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाई जाए।