{"_id":"672e57cd1307000b5705cbc1","slug":"1121-both-arrival-and-price-of-paddy-are-low-jind-news-c-199-1-jnd1001-125426-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 1121 धान की आवक और भाव दोनों कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 1121 धान की आवक और भाव दोनों कम
Fri, 08 Nov 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
08जेएनडी26: मंडी में आई इन दिनों बंपर धान की आवक। संवाद
उचाना। इस बार धान की फसल किसानों के लिए घाटे का सौदा बन रही है। धान 1509 की आवक, भाव कम मिलने के बाद अब 1121 धान के भाव, आवक दोनों बीते साल से कम हैं। कुछ दिनों से भाव में थोड़ी सी तेजी आई है, लेकिन भाव बीते साल की मुकाबले कम है। अभी तक 1121 धान मंडी में 103270 क्विंटल आया है। बीते साल इन दिनों तक 117423 क्विंटल धान की आवक हुई थी। बीते साल की अपेक्षा अब तक 14153 क्विंटल आवक कम हुई है।
इन दिनों कम से कम 2700 तो अधिक से अधिक 4100 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव हैं। बीते साल इन दिनों कम से कम 3700 तो अधिकम 4600 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिल रहा था। धान 1509 की आवक अब तक 98470 क्विंटल हुई है। गत वर्ष 160921 क्विंटल हुई थी। बीते साल के मुकाबले इस बार 62451 क्विंटल कम आवक हुई है। अब 1509 धान की आवक कम हो चुकी है। पीआर धान की आवक अब तक 110814 क्विंटल हो चुकी है। बीते साल इन दिनों तक 207202 क्विंटल हुई थी। बीते साल के मुकाबले 96388 क्विंटल आवक कम हुई है।
किसान राजबीर, कुलदीप, बलजोर ने कहा कि इस बार धान किसानों के लिए घाटे का सौदा बन रहा है। इस बार समय पर बारिश नहीं होने और फसल के अनुकूल मौसम नहीं होने से पैदावार कम होने के बाद भाव भी गत साल से 1509 के बाद 1121 का कम मिल रहा है। कुछ दिनों से तेजी है, लेकिन बीते साल से कम है। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने कहा कि धान 1509, 1121 की आवक बीते साल से अब तक कम है।