{"_id":"5cb61b91bdec22146d708cf4","slug":"111555438481-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद रमेश कौशिक ने गिनवाईं पांच साल की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद रमेश कौशिक ने गिनवाईं पांच साल की उपलब्धियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाना। लोकसभा चुनावों में वोट की अपील करने के लिए सोनीपत के सांसद और भाजपा उम्मीदवार रमेश कौशिक ने मंगलवार को जुलाना विधानसभा क्षेत्र के 19 गांवों का दौरा किया। सुबह सांसद पोली गांव की चौपाल में पहुंचे और कहा कि उन्होंने जुलाना क्षेत्र में अनेक विकास कार्य करवाए हैं। सांसद का काम होता है केंद्र सरकार से प्रोजेक्ट लाकर अपने क्षेत्र का विकास करवाना, जोकि उन्होंने बखूबी निभाया है। जब रमेश कौशिक अपना भाषण खत्म करने ही वाले थे तो ग्रामीण रोहताश ने कहा कि मेरे दो सवालों को भी सुना जाए। नंबर एक उनके खेतों में हर वर्ष की तरह इस साल भी पानी भरा है, क्योंकि निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। हर वर्ष हजारों एकड़ फसल बारिश के पानी की भेंट चढ़ जाती है। सरकार का उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं है। दूसरी बात गांव में जलघर होने के बावजूद भी पेयजल नहीं मिला है। दोनों मुद्दों को लेकर कई ग्रामीणों ने कौशिक के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी इन समस्याओं से सरकार का काई सरोकार नहीं है। ग्रामीणों के सवालों का जवाब देते हुए कौशिक ने कहा कि सांसद का काम बड़े प्रोजेक्ट प्रदेश में लाकर विकास करवाना, गलियां बनवाना नहीं है।
ग्रामीणों का कहना है कि सांसद गांव में पहली बार आए थे, तब एक चौपाल के लिए सात लाख रुपये देने की घोषणा की थी। सांसद द्वारा घोषणा के रुपये देने तो दूर गांव के दर्शन तक नहीं किए। इस दौरान सांसद ने बारिश के पानी की निकासी और पेयजल की परियोजनाओं पर चले काम का चलते-चलते जवाब दिया। अभी ग्रामीण सांसद को उलाहने दे रहे थे कि वे इन बातों को अनसुनी कर चौपाल से निकल गए। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. ओपी पहल, मार्केट कमेटी चेयरमैन विष्णु शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा तायल, मंडलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, रामराजी शर्मा, रामफल शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लोगों के गुस्से की मीडिया कर्मियों पर निकाली भड़ास
सांसद रमेश कौशिक को लोग जब अपनी समस्याओं से अवगत करवा रहे थे तो कौशिक ने देखा कि एक मीडियाकर्मी उनकी रिकार्डिंग कर रहा है। कौशिक ने झल्लाते हुए उससे कहा कि आपको यहां किसने बुलाया है। इस पर ग्रामीणों ने मीडियाकर्मी का समर्थन करते हुए कहा कि सांसद तेज बोलकर आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं। इसे कभी सहन नहीं किया जाएगा।