फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Sun, 14 Apr 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
नरवाना। मोटरसाइकिल सवार युवक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा शनिवार की रात गांव हथो के पास हुआ। सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कैलरम निवासी 22 वर्षीय अनिल जेसीबी पर काम करने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। गांव हथो से कलायत जा गेहूं लेकर जा रहे किसान की ट्रॉली खुल गई, जिससे गेहूं सड़क पर गिर गया। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली को खड़ी करके गेहूं को एकत्रित करने लगा। इसी दौरान मोटरसाइकल सवार अनिल खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में टकार गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। पुलिस ने इस मामले में अनिल के चचेरे भाई सलींद्र के बयान पर कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी संजय ने बताया कि बाइक सवार ने सड़क पर खड़ी ट्राली में पीछे से टक्कर मारी है, जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed