{"_id":"5c003927bdec22417810c631","slug":"111543518503-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब स्कूल के आगे बने टॉयलेट को हटवाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब स्कूल के आगे बने टॉयलेट को हटवाओ
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार साहब! स्कूल के आगे बने शौचालय से आती है बदबू, नहीं कर पाते हैं पढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। स्थानीय पुरानी अनाज मंडी स्थित प्राइमरी स्कूल के बच्चों को स्कूल के मुख्य गेट के सामने बनाए गए सार्वजनिक शौचालय की वजह से पढ़ाई करने में दिक्कत आ रही है। शौचालय से उठने वाली दुर्गंध की वजह से बच्चों को पढ़ाई करने में दिक्कत आ रही है। स्कूल द्वारा कई बार विभाग को लिखा भी जा चुका है, लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। शौचालय से कुछ ही कदम पर बच्चों के लिए मिड-डे मील तैयार करने की रसोई भी बनी हुई है। मिड-डे मील वर्कर को बदबू में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जुलाना के तहसीलदार शिवकुमार सैनी से अध्यापकों ने शौचालय की समस्या को लेकर दुखड़ा रोया। अध्यापकों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को पत्र लिखकर शौचालय को हटवाने की मांग की गई है, लेकिन सालों बाद भी नहीं हटाया गया है।
स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया है। स्कूल में स्टाफ पूरा मिला। स्टाफ ने मांग की कि स्कूल के आगे बने सार्वजनिक शौचालय को हटाया जाय। बच्चों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल द्वारा पत्र लिखा गया है। जल्द ही उच्च अधिकारियों को शौचालय हटवाने के लिए लिखा जाएगा।
शिवकुमार सैनी, तहसीलदार जुलाना।