{"_id":"5b5618354f1c1b45748b6a16","slug":"111532368949-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांस्पोर्टरों की हड़ताल से अब बिगडने लगे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांस्पोर्टरों की हड़ताल से अब बिगडने लगे हालात
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांस्पोर्टरों की हड़ताल का सब्जी और किराना के सामान पर असर नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। ट्रास्पोर्टरों की हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। अब ट्रांस्पोर्टरों की हड़ताल से बाजार में हालात बिगड़ने शुरू हो गए है, जींद में हड़ताल का सीधा असर गारमेंट्स और लोहा सप्लाई पर देखा गया। जहां गारमेंट्स बाजार में नया माल नहीं आने से परेशानी बनी हुई है, वहीं लोहा सप्लाई नहीं होने से मार्केट का काम थम सा गया है। किराना व्यापारियों की माने तो इस अभी शुक्रवार तक का स्टाक है। सब्जियों और किराना का सामान छोटी गाड़ियों से सप्लाई हो रहा है। इस पर अभी कोई असर नहीं है।
गारमेंट्स व्यापारियों ने कहा कि अभी त्योहार शुरू हो रहे हैं, ऐसे में मार्केट में माल नहीं आ रहा। पहले से ही मार्केट में मंदी थी, अब मुश्किल और बढ़ गई है। गौरतलब है मांगों को लेकर देश भर के ट्रांस्पोर्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। इसके चलते जींद में भी करीब पांच हजार ट्रकों का काम प्रभावित हुआ है।
व्यापारियों को होगा नुकसान
व्यापारियों के पास एक सप्ताह तक माल का स्टॉक में रहता है। अभी ट्रक चालकों की हड़ताल को दो ही दिन हुए हैं। अभी व्यापारियों के पास स्टॉक में माल रखा हुआ है। अगर हड़ताल लंबी चलती है तो व्यापारियों को काफी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
ईश्वर बंसल, प्रधान हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल जींद।
ग्राहकों को होना पड़ रहा मायूस
ट्रकों की हड़ताल का काफी असर पड़ रहा है। सरकार को जल्द ही हड़ताल खत्म करने का रास्ता निकालना होगा। फिलहाल मार्केट में नया माल नहीं आने ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
जयकुमार गोयल, गारमेंट्स व्यापारी।
भारी असर पड़ रहा
ट्रकों की हड़ताल से गारमेंट्स पर भारी असर पड़ रहा है। ट्रांस्पोर्टरों में माल नहीं पहुंच रहा और अब त्यौहारों की सीजन शुरू होने जा रहे है, लेकिन दुकान में माल नहीं है, ऐसे में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
मनीष, गारमेंट्स व्यापारी।
सप्लाई आ परेशानी
ट्रकों की हड़ताल से लोहा सप्लाई काफी परेशानी आ रही है। हड़ताल काफी लंबी चली तो बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ेगा और सरकार जल्द से जल्द कोई समाधान निकाले, नहीं तो आने वाले समय में आम जनता के लिए भी परेशानी का सबब होगी।
दयानंद जिंदल, लोहा व्यापारी।
मांगें पूरी नहीं हुई तो जारी रहेगी हड़ताल
चौथे दिन भी हड़ताल जारी रही। ट्रकों की हड़ताल जब तक जारी रहेगी तब तक सरकार मांगें नहीं मानती और माल लोडिंग का काम भी बंद करवा दिया गया है। जिलेभर में पांच हजार ट्रक है, और दो करोड़ का रोजाना नुकसान हो रहा हैं।
नरेश कुमार पोकरी खेड़ी, ट्रक यूनियन प्रधान।