{"_id":"5b43b41f4f1c1bbd248b559a","slug":"111531163679-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली किल्लत को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने हिसार-चंड़ीगढ़ हाइवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली किल्लत को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने हिसार-चंड़ीगढ़ हाइवे पर लगाया जाम
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। बिजली किल्लत से परेशान चार गांवों के ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर हथो गांव के बस स्टैंड पर हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगभग सवा घंटे तक लगा रहा। जिस कारण हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पाकर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण टस से मस नहीं हुए।
सोमवार को बिजली किल्लत से परेशान सिंगवाल, सिंसार, सुदकैन व हथो गांव के लोगों ने हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर हथो गांव के बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। इससे हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया। लगभग एक घंटे बाद बिजली विभाग के एसडीओ शंकर पंवार मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद समस्या को दूर करने के आश्वासन पर जाम खोला दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांवों के खेतों और घरों में बिजली का कोई शेड्यूल नहीं है। दिन में आधे घंटे की बिजली सप्लाई दी जाती है। खेतों की बिजली सप्लाई का कोई समय नहीं। जिस कारण खेत व परिवार बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वह अपनी समस्या को लेकर ढाकल गांव में सीएम मनोहर लाल से भी मिले थे लेकिन सीएम को शिकायत देने के बाद भी उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी के मौसम में निगम जान बूझकर बिजली के कट लगा रहा है। निगम की समय सारिणी के अनुसार हर रोज आठ घंटे बिजली सप्लाई निर्धारित है लेकिन एक-दो घंटे मुश्किल से बिजली आती है।
सीएम को भी दी शिकायत
ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दौरे के दौरान ग्रामीणों ने लिखित में समस्या दी थी और अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि सभी गांव सीएम से मिलकर समस्या बताना चाहते थे, लेकिन अधिकारियों ने समस्या दूर करने का आश्वासन देकर सीएम से मिलने नहीं दिया। उन्होंने बताया कि फिर गांव के कुछ मौजिज लोगों द्वारा ढाकल गांव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को शिकायत भी दी थी। ग्रामीणों ने कहा कि निगम जानबूझ कर ग्रामीणों को तंग कर रहा है क्योंकि सीएम के दौरे के दिन बिजली समस्या का कोई नाम नहीं था। जितनी देर सीएम रहे बिजली भी रही।
विज्ञापन
जाम में फंसी एसडीएम ने एक किलोमीटर का सफर पैदल ही तय किया
एसडीएम डॉ. किरण सिंह भी जाम में फंस गईं। वह कैथल से नरवाना आ रही थीं। उन्होंने अपनी कार से उतरकर लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें अनसुना कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा, लेकिन बिजली निगम के अधिकारी भी एसडीएम के चले जाने के बाद मौके पर पहुंचे। एसडीएम व अधिकारियों के बीच के तालमेल को देखते हुए ग्रामीणों ने बताया कि जो अधिकारी एसडीएम की बात नहीं सुन रहे तो उन जैसे आदमी की समस्या का समाधान करने के लिए कैसे तैयार हो सकते हैं। गौरतलब है कि जाम के कारण एसडीएम की पर्सनल गाड़ी आगे नहीं जा सकी। थोड़ी देर बाद एसडीएम डॉ. किरण अपनी सरकारी गाड़ी बुलवाकर नरवाना पहुंचीं। एसडीएम को भी भीषण गर्मी में गाड़ी तक पहुंचने के लिए एक किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ा।
बिजली कट का कारण नहीं बता पाए अधिकारी
भले ही लोगों को बिजली की मांग को लेकर आंदोलन करना पड़ा, लेकिन मौके पर पहुंचे निगम के एसडीओ शंकर कुमार बिजली कट का कोई कारण नहीं बता पाए। हालांकि उन्होंने बिजली सप्लाई बहाल करने का आश्वासन दिया तो लोग जाम खोलने को राजी हो गए। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।
छह नामजद समेत 30-35 अन्य पर केस दर्ज
हाईवे जाम करने के आरोप में पुलिस ने एसए सत्यवान की शिकायत पर सिंघवाल गांव निवासी राजेश, बिंद्र, सतीश, बलवान, कृष्ण व हथो निवासी जगदीश को नामजद कर 30-35 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।