{"_id":"5ae37b3b4f1c1b64098b6cdb","slug":"111524857659-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा चुनाव को लेकर ऑब्जर्वर ने किया बुथों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा चुनाव को लेकर ऑब्जर्वर ने किया बुथों का निरीक्षण
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नपा चुनाव को लेकर ऑब्जर्वर ने किया बूथों का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना।
नगर पालिका के चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को चुनाव ऑब्जर्वर दिनेश यादव ने जुलाना में होने वाले नपा के चुनावों के लिए बूथों पर जाकर निरीक्षण किया। दिनेश यादव ने कहा कि जुलाना में कुल 11,125 मतदाता हैं। सबसे ज्यादा वार्ड सात में 1157 मतदाता हैं, जबकि वार्ड 13 में सबसे कम 753 मतदाता हैं। चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से करवाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव के लिए नामांकन 27 अप्रैल से दो मई तक भरे जा सकते हैं। 13 मई को चुनाव होंगे। जुलाना के 13 वार्डों में 13 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जिसके अंर्तगत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ब्राह्मण धर्मशाला, अग्रवाल धर्मशाला, रोहिल्ला स्कूल, दुर्गा हाई स्कूल, धानक चौपाल, अमर ज्योति फाउंडेशन स्कूल लाइनपार को बूथ बनाया गया है। इस अवसर पर उनके साथ तहसीलदार शिव कुमार सैनी, नपा सचिव प्रवीन परूथी, कृष्ण नागपाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
---
पहले दिन नहीं हुआ कोई भी नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। नगर पालिका चुनाव को लेकर पहले दिन किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। हालांकि नपा चुनाव को लेकर लोग नो ड्यूज लेने के लिए बैंकों और बिजली विभाग के चक्कर काट रहे हैं। इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र और रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी तहसील और सीएससी सेंटरों में लोगों की भीड़ देखी जा रही है। जुलाना में केवल एक सीएससी केंद्र पर प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं, क्योंकि तहसील के सभी कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर हैं। नपा के 13 वार्डों में से पहले दिन केवल 25 लोग ही नामांकन पत्र लेने के लिए नपा कार्यालय पहुंचे। तहसीलदार शिवकुमार सैनी ने बताया कि 13 वार्डों में से वार्ड एक में दो, वार्ड दो में चार, वार्ड 13 में सात, वार्ड पांच में दो, वार्ड सात में दो, वार्ड 11 में तीन, वार्ड 10 में दो व वार्ड 12 से केवल एक ही नामांकन पत्र लेकर गए हैं। नामांकन दो मई तक किए जा सकेंगे।