फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नर0युक्त हुए प्रमोद सहवाग

नर0युक्त हुए प्रमोद सहवाग

Mon, 16 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
नर0युक्त हुए प्रमोद सहवाग
गुजरात चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त हुए प्रमोद सहवाग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ नेता प्रमोद सहवाग को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गुजरात विधान सभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इससे प्रमोद सहवाग के समर्थकों में खुशी है।

प्रमोद सहवाग ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव एवं गुजरात प्रभारी अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने उन पर विश्वास जताया है। ऐसे में और पार्टी के लिए गुजरात में जी तोड़ मेहनत करेंगे। प्रमोद सहवाग ने कहा कि गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की एक लाख 93 हजार 217 वोटों से जीत, केरल में विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ, पंजाब विश्वविद्यालय, राजस्थान विश्वविद्यालय, गुहावटी विश्वविद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय चुनावों में कांग्रेस की जीत से तय हो गया है कि वर्तमान सरकार की नीयत में खोट है। सहवाग ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल चुपके से जींद आए और कुछ पत्थर चपकाकर और कांग्रेस राज में शुरू हुए कार्यों का रिबन काटकर चले गए। अच्छा होता जींद मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू करवा कर जाते। इससे साफ हो गया है कि प्रदेश सरकार को जींद के विकास कार्यों से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed