{"_id":"59dfa8454f1c1b87698b56b8","slug":"111507829829-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या, हत्या का प्रयास, लूट की वारदात देने के पांच आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अमरहेड़ी रोड के निकट से अपराध शाखा पुलिस की टीम ने हत्या, हत्या के हत्या, लूट की वारदातों को अंजाम देने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उचाना निवासी दो सलीम व दीपक के रुप में हुई है। इसी प्रकार टी प्वायंट बस स्टेंड जुलाना से गांव राजगढ़ निवासी सुमेर को भी अवैध हथियार सहित काबू किया हैं । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया हैं। इसके साथ ही मालवी रोड़ जुलाना से गांव राजगढ़ निवासी राममेहर को भी पुलिस ने काबू कर उसके कब्जे से एक डोगा बंदूक व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। एक अन्य मामले में पुलिस ने हत्या व हत्या की नियत से गोली मारने वाले गांव भैरो खेड़ा निवासी संदीप को भी काबू किया हैं। उसके कब्जे से एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया हैं। पुलिस ने अलग अलग स्थान से पांचों आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल, एक डोगा व चार जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गुरुवार अदालत में पेश किया। सीआईए टीम इंचार्ज सुरेंद्र ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और सभी के खिलाफ हत्या, लूट व अन्य वारदातों में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।
सलीम और दीपक के खिलाफ दर्ज मामले
सीआईए प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि सलीम ने उचाना निवासी दीपक और अलेवा निवासी रणदीप उर्फ काला बागडा, गांव बीबीपुर निवासी राजेश उर्फ राजा बीबीपुर के साथ मिलकर 11 अगस्त को गांव गोहिया निवासी अनिल कुमार के घर पर जाकर उसकी पत्नी को पिस्तौल दिखाकर गाड़ी ले गए थे जिसका मामला थाना अलेवा में दर्ज है। इसी प्रकार सलीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब दो माह पहले मनोज ठेकेदार दनौदा को गांव दनौदा में गोली मारी थी। जिसका अभियोग हत्या के प्रयास का थाना सदर नरवाना में दर्ज है। इसके अलावा सलीम ने पहले भी थाना बिलासपुर यमुनानगर में लूट की वारदात में व नारनौंद में हत्या की वारदात में एक फतेहाबाद में हत्या की वारदात को व जींद में हत्या व हत्या के प्रयासों की दो वारदातों को अंजाम दे चुका हैं। उचाना में भी सलीम के खिलाफ दो अवैध हथियारों को रखने के अभियोग दर्ज है।
संदीप के खिलाफ मामलें दर्ज
पकड़े गए आरोपी संदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर पांच जुलाई 2016 को गांव निडाना निवासी जितेंद्र की हत्या की थी। इसके अलावा संदीप ने गांव भेरौखेड़ा में नरेश उर्फ मटरा को जान से मारने का प्रयास किया था। इससे पहले आरोपी संदीप उपरोक्त पर पहले भी एक शस्त्र अधिनियम के तहत अवैध हथियार रखने का अभियोग दर्ज थाना जुलाना में है ।