{"_id":"59dfa8404f1c1baf678b56f8","slug":"111507829824-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान के भाव गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान के भाव गिरे
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपास उत्पादकों में खुशी, धान के भाव गिरे
उचाना। धान 1509 किस्म के भाव में भारी गिरावट आई है। जबकि कपास के भाव में दिनों दिन तेजी आ रही है। कपास के भाव हर रोज बढ़ने से पांच हजार के पास पहुंच रहे है। धान 1509 के भावों में निरंतर गिरावट आने से भाव 2700 रुपये से नीचे आ गये है। बुधवार को खुली बोली पर कपास की फसल का भाव बढ़ कर 4876 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। धान 1509 का भाव निरंतर हो रही गिरावट से बुधवार को 2699 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। कपास के भाव में पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कुछ दिनों में हुई तो धान 1509 के भाव में पांच सौ रुपये की गिरावट कुछ दिनों में हुई है। किसान जगफूल, राममेहर, जगबीर ने कहा कि कपास के भाव बीते कुछ दिनों से बढ़ रहे है। बीते सप्ताह से बढ़ रहे भाव के चलते कपास पांच हजार के पास पहुंचने वाली है। आने वाले दिनों में बढ़ रहे कपास के भाव से पांच हजार पार पहुंचेंगे। कपास के भाव में निरंतर आ रही बढ़ोतरी से किसानों के लिए फसद फायदे वाली साबित होगी। इस बार उत्पादन बीते साल की अपेक्षा अधिक है। दीपावली के पर्व से पहले भाव बढ़ने से उनके लिए पर्व खुशी वाला होगा। किसान प्रवीण, सुलतान, महेंद्र ने कहा कि कपास के भाव बढ़ रहे है लेकिन 1509 धान के भाव बढ़ने के बाद घट रहे है। पांच सौ रुपये के करीब की गिरावट कुछ दिनों में भाव कम होने से हुई है। भाव हर रोज कम होने से उनको चिंता सताने लगी है। बीते साल की अपेक्षा भाव फसल के अधिक है लेकिन कुछ दिनों में हुई भाव में गिरावट से 1509 धान की बिजाई करने वाले किसानों के चेहरों पर मायूसी है।