{"_id":"59dbc79f4f1c1b59678b4f38","slug":"111507575711-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम पर हड़पे 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम पर हड़पे 50 हजार
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति के खिलाफ किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
गुड़गांव के एक कंटरी क्लब का सदस्य बनाने का झांसा देकर एक बुजुर्ग दंपत्ति को 50 हजार रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विवेकानंद नगर निवासी रघुविंद्र ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 मई को उसके पास एक कंटरी क्लब के सदस्य का फोन आया। उसने कहा कि उनके क्लब का 31 मई को एक निजी होटल में कार्यक्रम है और वहां पर आकर क्लब को ज्वाइन कर सकते है। उनके क्लब की सदस्यता लेने पर छह रात व सात दिन का फ्री कूपन दिया जाएगा। उसके माध्यम से वह देश व विदेश में उनके क्लब के होटल व उनके खर्च पर घुम सकते हैं। इस पर वह उसके झांसे में आ गया और वह होटल में चला गया। जहां पर युवक ने कंटरी क्लब का मार्केटिंग मैनेजर रमन ठाकुर के रुप में अपनी पहचान बताई। उसने बताया कि उनका क्लब 92 हजार रुपये में क्लब की सदस्यता देता है, उसमें केवल 50 हजार रुपये ही अदा करने है। बाकी 42 हजार रुपये पांच साल बाद सदस्यता आने पर भुगतान करना होगा। इस दौरान आरोपी ने उनको तीन रात व चार दिन का दार्जिलिंग के टूर का मुफ्त हवाई यात्रा का कूपन दिया। उसने बताया कि यह यात्रा 16 से 19 जून तक रहेगी। इस पर उसके झांसे में आ गया और उसने 50 हजार रुपये दे दिए। बाद में उसने आरोपी के पास फोन किया तो उसने उठाना बंद कर दिया। जब कंपनी से संपर्क किया तो उसने भी कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसको पता चला कि उसको गुमराज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रमन ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।