फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पानी निकासी न होने से गलियों में भरा गंदा पानी

पानी निकासी न होने से गलियों में भरा गंदा पानी

Tue, 18 Jul 2017 12:15 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
पानी निकासी न होने से गलियों में भरा गंदा पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कोर्ट के पीछे स्थित एंप्लाइज कॉलोनी में पानी निकासी न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पिछले कई महीनों से पानी निकासी समस्या है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि कई बार आला अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या जस की तस है। कॉलोनी का मेन रास्ता होने के कारण स्कूली बच्चे इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं। स्कूली बच्चे कई बार गंदे पानी गिर जाते हैं। दससे उनकी ड्रेस खराब हो जाती है और वे स्कूल नहीं जा पाते।
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पिछले कई महीनों से पानी निकासी की समस्या है। पिछले दिनों पानी निकासी समस्या के समाधान के लिए डीसी अमित खत्री से भी मिल चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि कॉलोनी का यह मुख्य रास्ता है। बारिश के समय तो कॉलोनी के बाहर जाने के सभी रास्ते बंद हो जाते हैं। फिलहाल कॉलोनी की मेन गली में गंदा पानी जामा होने से बीमारी फैलने का खतरा बना है। कॉलोनी की गलियों का लेवल ठीक नहीं होने से भी पानी निकासी की समस्या है, जिससे जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन


कई महीने से है समस्या
पिछले कई महीने से पानी निकासी की समस्या बनी है। समस्या की ओर न तो प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा और न ही नगर परिषद के आला अधिकारी। कॉलोनी की मेन गली होने के कारण कॉलोनी के सभी लोग यहां आते जाते हैं। ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चे और बुजुर्गों को होती है। -शमशेर सिंह नंबरदार, कॉलोनी निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदे पानी आती है बदबू
कॉलोनी में पानी निकासी समस्या काफी पुरानी है। यहां शाम के समय बाहर भी नहीं घूम सकते, गलियों में जमा गंदे पानी से बदबू आती है, गंदे पानी में मच्छर भी पनप रहे हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा है। - सुनेहरी ।

गलियों का लेवल ठीक नहंीं
कई बार नगरपरिषद में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। गलियों का लेवल ठीक नहीं होने के कारण गलियों में पानी इकट्ठा होता है। गंदे पानी बदबू आती है। हमारी प्रशासन से मांग है, कि जल्द से जल्द समाधान किया जाए। -अजमेर, कॉलोनी निवासी।


जल्द होगी समस्या दूर
अगर शहर की किसी भी कॉलोनी में पानी निकासी जैसी समस्या है, तो उसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा। यह मामला नगर परिषद तक पहुंचा है। इस पर काम शुरू किया गया है। -सतीश गर्ग, एमई नगर परिषद।
एंप्लाइज कॉलोनी में पानी निकासी न होने से गलियों में भरा गंदा पानी
लोगों का आरोप, आलाधिकारियों से शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा समाधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed