फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   11 patients died more than those infected

संक्रमित मिलने वालों से ज्यादा मरीज ठीक हुए, 11 लोगों की मौत

Fri, 30 Apr 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
11 patients died more than those infected
जिले में छह दिन के बाद संक्रमितों का आंकड़ा घटा है। लेकिन मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को 1182 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 405 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं शुक्रवार को 509 लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले छह दिन में पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ रही थी। 25 अप्रैल को एक दिन में 600 लोग पॉजिटिव मिले थे। अप्रैल में ही 6754 लोगों को संक्रमित पाया गया है। जबकि 107 लोगों की मौत हो गई है। अप्रैल में प्रतिदिन औसतन 225 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि मौत का औसत साढ़े तीन से अधिक रहा। संक्रमण व मौत का आंकड़ा पूरे वर्ष में इतना नहीं था।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामबीर कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 16 निवासी 35 वर्षीय युवक, रामबीर कॉलोनी निवासी 69 वर्षीय व्यक्ति, जैजैवंती निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, सिंघपुरा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, राजनगर निवासी 67 वर्षीय महिला, अर्बन इस्टेट निवासी 60 वर्षीय महिला, अर्बन इस्टेट निवासी 59 वर्षीय महिला, मलिकपुर निवासी 80 वर्षीय व्यक्ति, गुरुसर निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, सुभाष नगर निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं संक्रमितों में शहर की कई कॉलोनियों के कई परिवार शामिल हैं। जिले में अब तक 13100 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 9968 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 204 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 2928 सक्रिय केस हैं। नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में इस समय 88 मरीज रह गए हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1223 लोगों के सैंपल लिए हैं। 2354 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन

पिछले एक वर्ष पर भारी रहा अप्रैल
पिछले वर्ष अप्रैल में ही जिले में संक्रमित आने शुरू हुए थे। अप्रैल से मार्च महीने तक कुल 6346 संक्रमित मिले थे। जबकि 97 लोगों की मौत हुई थी। अकेले इस वर्ष अप्रैल में ही 107 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6754 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इससे साफ है कि इस वर्ष का अप्रैल महीने अब तक पूरे एक वर्ष से भी अधिक नुकसानदायक साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को धैर्य व शांति के साथ काम लेना होगा। जो लोग घर पर इलाज ले रहे हैं, उनका पूरा ध्यान रखना होगा। जिन लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है, वह घर पर क्वारंटीन रहकर अपना इलाज करवाएं। बिना वजह अस्पतालों में भीड़ करना ठीक नहीं है। जिन लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत है वह लोग अस्पताल में पहुंचे। इसके अलावा मास्क हर समय लगाए रखना होगा तथा शारीरिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन करना होगा।
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed