फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   11 new dengue patients found in the district

जिले में डेंगू के 11 नए मरीज मिले

Mon, 08 Nov 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
11 new dengue patients found in the district
जींद। जिले में डेंगू के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को नागरिक अस्पताल जींद से कोई रिपोर्ट जारी नहीं की गई। लेकिन सिविल सर्जन सर्जन कार्यालय पानीपत से चार और हिसार से सात लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

बता दें कि ये लोग जींद के निवासी हैं और इन्होंने अपनी जांच पानीपत व हिसार में करवाई है। इसके साथ ही जींद में डेंगू केसों की संख्या बढ़कर 334 हो गई है। डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि सोमवार को जिले के 11 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इनमें से सात की रिपोर्ट हिसार से और चार की रिपोर्ट पानीपत सिविल सर्जन कार्यालय से मिली है। इनमें तीन जींद शहर से, एक जुलाना, एक कालवा, तीन सफीदों शहर से, एक मुआना व दो नरवाना के लोग शामिल हैं। नागरिक अस्पताल में फिलहाल छह लोग दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed